अब आमिर खान के अंदाज में बोले सुनील ग्रोवर, कहा- वीडियो 100 परसेंट नहीं, लॉकडाउन के बाद एक्सचेंज होगा
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर डिजिटल एंटरटेनर बन गए हैं।लॉकडाउन टाइम बढ़ने की घोषणा के बाद उन्होंने आमिर खान के अंदाज में एक फनी वीडियो शेयर किया। जिसमें वे यह कहते नजर आ रहे हैं कि यह वीडियो भी 100 परसेंट नहीं है, जो कुछ भी आप वापस करना चाहते हैं या बदलना चाहते हैं तो वह लॉकडाउन के बाद ही हो पाएगा।
वीडियो में सुनील कह रहे हैं-मैं मार्केट जा रहा हूं। अपना मास्क और सैनिटाईजर रिटर्न करने के लिए। क्योंकि मास्क मेरा 95 है, एन 95 है। 100 परसेंट नहीं है। और मेरा सैनिटाईजर 99.9 परसेंट है, 100 परसेंट नहीं है। रिटर्न करने जा रहा हूं। इस वीडियो को शेयर करने के बाद कई सेलेब्स ने उनसे पूछा कि भाई क्या हो गया।

अजय की मिमिक्री भी कर चुके :इसके पहले उन्होंने एक वीडियो में फोन नेटवर्क के इश्यू को मजाकिया अंदाज में उठाया था। जिसमें वेअजय देवगन की मशहूर शेर हमें तो अपने ने लूटा गैरों में कहां दम था... को एडिट करके बोलते नजर आए। वे कह रहे थे-हमें तो अपनों ने लूटा स्टॉक मार्केट में कहां दम था,हम तो क्वारैंटाइन भी वहीं हुए जहां नेटवर्क कम था। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था- नेटवर्क इश्यू।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ch1Gi5
Comments