एमीलिया क्लार्क ने लोगों से मांगा ऑनलाइन डोनेशन, 12 लकी फैंस के साथ करेंगी वर्चुअल डिनर
गेम ऑफ थ्रोन्स स्टार एमीलिया क्लार्क कोविड-19 से लड़ने के लिए डिजिटली रिलीफ फंड जुटाएंगी। एमीलिया ने सेम यू कोविड-19 रिलीफ फंड की शुरुआत की है। इस फंड के जरिए एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ वर्चुअली डिनर कर पैसा जुटाएंगी।
एमीलिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा, मैं अपने आइसोलेशन बूथ से यह लिख रही हूं। क्या आप दुनिया में चल रही इस कोरोनावायरस एमरजेंसी से लड़ने के लिए लिंक के जरिए मुझे 250000 पाउंड जुटाने में मदद करेंगे। उन्होंने लिखा कि, यह पैसा स्ट्रोक और ब्रैन इंजुरी से जूझ रहे लोगों को जाएगा। एक्ट्रेस ने बताया कि इस फंड की वजह से महामारी के बीच अस्पतालों में बिस्तरों को खाली करवाने में मदद मिलेगी, इससे उन लोगों को जगह मिलेगी जो वाकई जरूरतमंद हैं।
इंस्टा पर जारी वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया कि, डोनेशन करने वालों में से 12 लोगों को चुना जाएगा जो उनके साथ वर्चुअली डिनर करेंगे। उन्होंने बताया कि, वे चुने गए डोनर्स के साथ मिलकर खाना तैयार भी करेंगी और कई बातों पर चर्चा करेंगी। इस दौरान उन्होंने अपनी आइसोलेशन टीशर्ट की भी खासियतें बताईं।
एल्टन जॉन ने जुटाए 8 मिलियन डॉलर
ऑस्कर विजेता सिंगर एल्टन जॉन ने बीते रविवार को लिविंग रूम कॉन्सर्ट फॉर अमेरिका का आयोजन किया था। इस कॉन्सर्ट में बिली एलिश, एलीशिया कीज जैसे कई बड़े सेलेब्स शामिल हुए थे। खास बात थी कि, सभी सेलेब्स अपने घरों से ही इस कॉन्सर्ट का हिस्सा बने थे। वैरायटी के मुताबिक एल्टन ने इस कॉन्सर्ट के जरिए करीब 8 मिलियन डॉलर जुटाए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UT5ijn
Comments