फराह खान के 12 साल के बेटे जार बने रैपर, कोरोनावायरस महामारी की चिंता में खुद लिखा और कम्पोज किया

फराह खान के 12 साल के बेटे जार रैपर बन गए हैं। उन्होंने पहला रैप 'नीड टू सर्वाइव' अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है, जो कोरोनावायरस के संकट पर आधारित है। फराह की मानें तो जार ने न केवल इस रैप को आवाज दी है, बल्कि इसके लिरिसिस्ट और कम्पोजर भी वे खुद ही हैं। फराह ने सोशल मीडिया पर लिखा है, "टाउन में नया रैपर। वह 12 साल का है और उसने इस रैप को लिखा, कम्पोज किया और गाया है। क्योंकि वह इस महामारी को लेकर चिंता में है।"


फराह की बेटी दिवा ने इस रैप को निर्देशित किया है। जबकि दूसरी बेटी आन्या ने इसके लिए बतौर एडिटर काम किया है। जार के इस रैप को बॉलीवुड सेलेब्स का खूब प्यार मिल रहा है। अभिनेता अनिल कपूर ने इसे फिनोमिनल बताया है तो वहीं फराह की दोस्त टेनिस प्लेयर सानिया मिर्ज़ा ने लिखा है, "कब वे सब इतने बड़े हो गए?" अभिषेक बच्चन, अदिति राव हैदरी, सोनाली बेंद्रे और सोनम कपूर समेत कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स ने भी जार की हौसला अफजाई की है।

जार, आन्या और दिवा फराह खान और शिरीष कुंदर के ट्रिपलेट्स हैं, जिनका जन्म 2008 में सरोगेसी के जरिए हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीडियो साभार: जार के यूट्यूब चैनल से।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xgWHPT

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......