खुद को जलाने वाले थे 'जोकर' एक्टर वॉकिन फीनिक्स, शेयर किया 15 साल पुराना हादसा
फिल्म 'जोकर' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने वाले वॉकिन फीनिक्स ने 15 साल पुरानी घटना को याद किया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि एक कार दुर्घटना के बाद उन्होंने रीहेब्लिटेशन सेंटर जाना पड़ा था। एक्टर ने यह भी खुलासा किया कि, जर्मन फिल्ममेकर वर्नर हेरजॉग ने उनकी जान बचाई थी।
एसशोबिज के मुताबिक फीनिक्स ने बताया कि, 15 साल पहले उन्होंने 'वॉक द लाइन' फिल्म की सक्सेस पार्टी में जमकर शराब पी ली थी। उन्होंने बताया कि, मैं दुनिया के साथ वैसे नहीं जुड़ा था, जैसे मैं जुड़ना चाहता था। मैं एक बेवकूफ की तरह भाग रहा था, शराब पीकर लोगों को परेशान करने की कोशिश कर रहा था।
हो सकते थे बड़े हादसे का शिकार
एक्टर ने बताया कि, एक रात उनकी कार क्रेश हो गई थी। इस हादसे के बाद वे सिगरेट जलाने वाले थे, लेकिन अचानक जर्मन फिल्ममेकर हेरजॉग बीच में आ गए। एक्टर ने बताया कि हेरजॉन ने उन्हें सचेत किया कि, पेट्रोल बह रहा है और वे खुद को सिगरेट जलाकर खुद केो आग लगाने वाले थे।
हालांकि एक्टर ने यह साफ किया है कि, अब वे एकदम सामान्य हैं और अब उन्हें पहले की तरह शराब पीने की आदत नहीं है। उन्होंने कहा कि, ऐसी कई चीजें हैं जिनमें मुझे मजा आ रहा है। मैं अब सुबह नशे में नहीं उठना चाहता और हां मैं यह लड़ाई नहीं लड़ रहा हूं, यह मेरे जीवन जीने का तरीका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JT3WA9
Comments