एक्टर जॉनी डेप ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू, एक दिन में जुड़े 15 लाख से ज्यादा फॉलोअर

हॉलीवुड स्टार एक्टर जॉनी डेप ने इंस्टाग्राम डेब्यू कर लिया है। एक्टर ने पहली पोस्ट में अपनी तस्वीर शेयर की। इसके बाद वे अगले पोस्ट में जॉन लेनन के गाने आइसोलेशन के कवर के साथ नजर आए। जॉनी फिलहाल अपनी पार्टनर एक्ट्रेस एम्बर हर्ड के साथ कानूनी दांव पेंच में फंसे हुए हैं। खास बात है कि अकाउंट ओपन करने के कुछ ही समय में जॉनी के 15 लाख से ज्यादा फॉलोअर हो गए हैं।

एक्टर अपनी पहली पोस्ट में एक बेंच पर नजर आए। उन्होंने कैप्शन लिखा कि, सभी को हैलो, मुझे एक मिनट दो आपके लिए कुछ फिल्म कर रहा हूं। हालांकि इसके कुछ देर बाद ही जॉनी ने एक इंस्टाग्राम टीवी वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में एक्टर ने कोरोनावायरस महामारी के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस से घर में रहने की अपील की।

##

वायरल हुए कॉल ऑडियो और टेक्स्ट मैसेज
सुपरस्टार जॉनी डेप और एम्बर हर्ड करीब चार साल पहले अलग हो गए थे। लेकिन कानूनी उलझनों के कारण फिर से दोनों चर्चा में आ गए थे। कुछ समय पहले जॉनी डेप और एम्बर हर्ड के बीच हुए कुछ कॉल ऑडियो सामने आए थे। इसमें एम्बर इस बात पर सहमति जता रही हैं की उन्होंने जॉनी को पीटा था। वहीं, इसके बाद इस बार जॉनी के कुछ टेक्स्ट मैसेज शेयर हुए, जिनमें वो अपनी पत्नी एम्बर हर्ड के लिए बेहद भद्दी भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Actor Johnny Depp made his debut on Instagram, more than 1.5 million followers a day


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ve1wm4

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......