अरहान ने बिना बताए रश्मि देसाई के अकाउंट से निकाले 15 लाख रुपए, बैंक स्टेटमेंट लीक होने के बाद एक्टर ने दी सफाई

‘बिग बॉस 13’ के बाद से ही रश्मि और अरहान के बीच दूरियां आ चुकी हैं। शो के दौरान भी अरहान कई बार झूठे और फ्रॉड साबित हो चुके हैं। अब दोनों के ब्रेकअप के बाद भी ये सिलसिला जारी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर रश्मि देसाई के बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट वायरल हो रहा था जिसमें उनके अकाउंट से 15 लाख का लेन-देन नजर आ रहा है। रश्मि ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि ये पैसे निकालने वाले कोई और नहीं बल्कि अरहान खान हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान रश्मि ने बताया, ‘ये सभी ट्रांजेक्शन मेरी अनुपस्थिती में मुझे बिना बताए किए गए हैं। बिग बॉस से बाहर आने के बाद मुझे इसके बारे में पता चला तो मैंने अपने अकाउंटिग स्टाफ के साथ स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। अरहान ने इन 15 लाख के अलावा भी मुझसे पैसे लिए हैं मगर अब वो इन्हें वापस करने से इनकार कर रहे हैं’।

अरहान खान ने दी अपनी सफाई

इंटरव्यू के दौरान अरहान ने बताया कि रश्मि ने उनका छवि खराब करने के लिए स्क्रीनशॉट लीक किए हैं, क्योंकि उनके अलावा ये कोई और नहीं कर सकता है। अरहान ने कहा, ‘मैंने पैसे ट्रांसफर किए मगर प्रोडक्शन के लिए। हम दोनों एक प्रोडक्शन टीम हैं और इसमें मेरा भी हिस्सा है। रश्मि के साइन के बिना ट्रांजेक्शन कर पाना मुमकिन नहीं है। रश्मि ने ही मुझसे लोगों को उनके पैसे देने के लिए कहा था।

शो के दौरान एक दूसरे को गले लगाते रश्मि और अरहान।

रश्मि और अरहान एक लंबे समय से रिलेशन में थे मगर बिग बॉस जर्नी के दौरान सलमान ने नेशनल टेलीविजन पर अरहान की वाइफ और बच्चे की पोल खोल दी थी। इसके बाद ही रश्मि ने अरहान से ब्रेकअप कर लिया था। अरहान ने शो से निकलने के बाद भी कई बार रश्मि से बात करने की कोशिश की थी मगर उन्होंने इनकार कर दिया।

बिग बॉस 13।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Arhan withdraws 15 lakh rupees from Rashmi Desai's account without informing, actress clarified after the bank statement get leaked


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/352T38E

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......