15 अप्रैल को होनी थी पूजा-कुणाल की शादी, लॉकडाउन के कारण फंक्शन कैंसिल कर जरूरतमंदों के लिए दान की राशि

टीवी एक्ट्रेस पूजा बैनर्जी और कुणाल वर्मा की 15 अप्रैल को शादी थी। लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने देश में चल रहे लॉकडाउन के कारण उन्होंने शादी के सभी फंक्शन कैंसिल कर दिए हैं। इतना ही नहीं कपल ने अपनी शादी में खर्च होने वाली पूरी रकम को जरूरतमंदों को डोनेट कर दिया है। इस बात का खुलासा पूजा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में किया है।

पिछले महीने हुई रजिस्टर मैरिज : पूजा ने इस पोस्ट में यह भी बताया कि मार्च में ही वे कुणाल के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। दोनों ने रजिस्टर मैरिज की है। पूजा ने अपनी पोस्ट में लिखा है- "हम आज शादी करने वाले थे, लेकिन हालात ऐसे हैं कि हमें सारी रस्में रद्द करनी पड़ीं। हालांकि हम पिछले ही महीने रजिस्टर मैरिज कर चुके हैं। इसलिए आधिकारिक रूप से हम पति-पत्नी हैं। अपने पैरेंट्स और ग्रैंड पैरेंट्स के आशीर्वाद के साथ हम अपना नया जीवन शुरू कर रहे हैं, जिसके लिए हमें आप सभी की दुआओं की जरूरत है। इन मुश्किल हालातों में अपने जीवन के लिए जूझ रहे लोगों को देखकर मन दुखी है। हमारी प्रार्थनाएं सभी के साथ हैं। हमारी ओर से जरूरतमंदों के लिए एक छोटी सी मदद के तौर पर हम वह राशि दान कर रहे हैं जो हम अपनी शादी में खर्च करने जा रहे थे। यह जश्न का समय नहीं हैं, लेकिन हम अपने चाहने वालों के साथ उस वक्त जश्न जरूर मनाएंगे जब पूरी दुनिया फिर से खुशहाल हो जाएगी।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
TV actors Puja Banerjee Kunal Verma wedding celebrations cancelled; couple donated money to Corona Affected people


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3etjRTR

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......