'द फ्लैश' सीरीज के एक्टर लोगन विलियम्स की 16 साल की उम्र में मौत, निभाया था यंग बैरी का किरदार
'द फ्लैश' सीरीज में यंग बैरी एलन का किरदार निभाने वाले एक्टर लोगन विलियम्स की मौत हो गई है। लोगन की उम्र 16 साल थी। कनाडाई एक्टरृ लोगन 8 एपिसोड्स तक युवा एलन के तौर पर सीरीज का हिस्सा रहे थे। फिलहाल मौत का कारण पता नहीं लग पाया है।लोगन आखिरी बार फ्लैश सीरीज के दूसरे सीजन के एपिसोड द मैन व्हू सेव्ड सेंट्रल सिटी में नजर आए थे। इसके अलावा एक्टर ने 'व्हेन कॉल्स द हार्ट', 'सुपरनैचुरल' में भी काम किया था।
सीरीज में एलन का किरदार निभाने वाले ग्रांट गस्टिन ने भी विलियम्स के निधन की खबर शेयर की है। उन्होंने एक्टर की मौत पर दुख जताया है। ग्रांट ने लिखा, मैं केवल लोगन के हुनर से नहीं, बल्कि उसके प्रोफेशनलिज्म से भी खासा प्रभावित था। मेरी दुआएं उसके और परिवार के साथ हैं, मुझे पता है कि उनके लिए यह कितना कठिन वक्त है।
द फ्लैश में डॉक्टर हैनरी का किरदार निभान वाले जॉन भी लोगन की मौत से बेहद दुखी हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, वो यंग बैरी का किरदार निभाने के लिए 100 प्रतिशत समर्पित था और हमने कहानी के दूसरे दौर में जाकर उसे काफी मिस किया था। इसके बाद एलन बैरी की जवान होने के बाद का किरदार ग्रांट गस्टिन ने अदा किया था।
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aJA70x
Comments