अंग्रेजी मीडियम के लिए इरफान ने रिकॉर्ड किया था लास्ट वॉइस मैसेज, निधन से 17 दिन पहले किया लास्ट ट्वीट

हैलो! भाईयों-बहनों, नमस्कार, मैंइरफान खान.. मैं आज आपके साथ हूं भी और नहीं भी... ये आखिरी शब्द थे इरफान की आवाज में। जिसे उन्होंने अपनी फिल्म अंग्रेजी मीडियम के प्रमोशन के लिए रिकॉर्ड किया था। लेकिन उन्होंने अपने संदेश में कहा था- मेरा इंतजार करना। इस इंतजार का अंत इस तरह होगा, ये शायद किसी ने नहीं सोचा था।

54 साल के इरफान ने मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। इरफान का यह संदेश अंग्रेजी मीडियम के लिए प्रमोशन कर रहा था, जिसे 11 फरवरी को रिलीज किया गया था। इस फिल्म में वे एक मिठाई शॉप के ओनर बने थे।

आखिरी ट्वीट भी आखिरी फिल्म के लिए : इरफान ने 12 अप्रैल को अपने ट्विटर हैंडल पर आखिरी संदेश लिखा था, जो उनकी फिल्म अंग्रेजी मीडियम के लिए ही था। यह 17 दिन पहले किया गया था। जिसमें उन्होंने लिखा था-मिस्टर चंपक का दिमाग कहता है : प्यार अंदर होता है, ये आपको निश्चित करना है कि इसे बाहर दिखाएं। इसके साथ इरफान ने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें कोट लिखा था- अंदर से मैं बहुत भावुक हूं, बाहर से मैं बहुत खुश हूं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Irrfan Khan Death News; Actor Irfan Khan Last Message, Dies At Mumbai's Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SfthsE

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......