उमरगांव में फंसे 'राधाकृष्ण' के लीड एक्टर्स सुमेध-मल्लिका, 180 क्रू मेंबर्स भी साथ में मौजूद

कोरोनावायरस के चलते न केवल दुनियाभर में लाखों जिंदगियां प्रभावित हुई हैं। बल्कि इसका असर तमाम इंडस्ट्रीज पर भी पड़ा है। खासकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री इसकी वजह से ठहराव पर आ गई है और आउटडोर शूट पर गईं कई टीमें वहीं अटक गई हैं। इनमें स्टार भारत के शो 'राधाकृष्ण' के एक्टर्स और करीब 180 क्रू मेंबर्स भी शामिल हैं, जो उमरगांव में फंसे हुए हैं।

मल्लिका सिंह की मां भी सेट पर मौजूद
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'राधाकृष्ण' की लीड कास्ट सुमेध मुगदलकर, मल्लिका सिंह, निमाई बाली और करीब 180 क्रू मेंबर्स उमरगांव में शूटिंग कर रहे थे, जो कि महाराष्ट्र की बॉर्डर पर है। इसी दौरान लॉकडाउन की घोषणा हुई और पूरी टीम वहीं फंस गई। कहा जा रहा है कि प्रोडक्शन हाउस की ओर से वहां सभी के लिए जरूरी सामान की व्यवस्था की गई है। शो में राधा की भूमिका कर रहीं मल्लिका सिंह की मां भी वहां उनके साथ रुकी हैं।

हम यहां एक महीने से हैं: मल्लिका
एक बातचीत में मल्लिका ने कहा, "इस बार मामला अलग है। हमने सोचा था कि लॉकडाउन कुछ दिनों में हट जाएगा। सुरक्षा के लिए यह बेहद जरूरी है। हम यहां एक महीने से हैं। जिंदगी अजीब हो गई है। हम सभी सुरक्षित हैं। स्वस्तिक प्रोडक्शन (शो का प्रोडक्शन हाउस) ने उमरगांव में हम सभी एक्टर्स के लिए फ्लैट दिया है। हम यहां सुविधाजनक तरीके से रह रहे हैं। यहां सभी तरह के खाने और पीने की सुविधा मौजूद है। प्रोडक्शन हाउस हमारी देखभाल कर रहा है। हर दूसरे दिन डॉक्टर आता है और हर तीसरे-चौथे दिन हमारा टेम्प्रेचर चैक किया जाता है। पूरी शूटिंग लोकेशन और हमारी बिल्डिंग को सैनेटाइज किया गया है।"

किसी काम से रुक गए थे सुमेध
सुमेध ने एक बातचीत में कहा, "मुझे कुछ काम के लिए रुकना पड़ा था। मुझे नहीं पता था लॉकडाउन हो जाएगा। अब स्थिति यह है कि लॉकडाउन 2 लग गया है। इस समय सबसे जरूरी हमारा सुरक्षित रहना है, जो हम हैं। मेरे अलावा यहां दूसरे भी कई लोग हैं। हम सभी अलग-अलग रह रहे हैं।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Lockdown Effects: RadhaKrishn Lead Actors Mallika Singh And Sumedh Mudgalkar Stucks In Umargaon With 180 Crew Members


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VnWrrq

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......