1 मई को होगा 'मिसेज सीरियल किलर' का प्रीमियर, जैकलीन फर्नांडिस और मनोज बाजपेयी ने मजेदार वीडियो कॉल के जरिए की अनाउंसमेंट
जैकलीन फर्नांडिस और मनोज बाजपेयी जल्द ही नेटफ्लिक्स की थ्रिलर फिल्म 'मिसेज सीरियल किलर' में नजर आने वाले हैं। लॉकडाउन के बीच ही इस फिल्म का प्रीमियर नेटफ्लिक्स में 1 मई को होने वाला है। फिल्म की लीड कास्ट ने इस बात की अनाउंसमेंट बड़े ही मजेदार तरीके से एक वीडियो कॉल के जरिए की है।
जैकलीन फर्नांडिस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से प्रीमियर की डेट बताते हुए वीडियो शेयर किया है। इसमें जैकलीन मनोज बाजपेयी से वीडियो कॉल करते हुए दिख रही हैं। उन्होंने प्रीमियर पर पहनी जाने वाली ड्रेस की सलाह मांगते हुए मनोज को डेट भूलने पर धमकी भी दी है। वीडियो को और मजेदार बनाते हुए जैकलीन ने मनोज बाजपेयी का फैमस डायलॉग, ‘तेरी कह के लूंगा’ भी कहा है, जिसे सुनकर मनोज भी हंस देते हैं।
वीडियो के साथ जैकलीन लिखती हैं, 'मिसेज सीरियल किलर, नेटफ्लिक्स पर 1 मई को। आपके देखने का इंतजार नहीं कर सकती। काफी थ्रिल्ड हूं। नोट- टक्सीडो पहनना मत भूलना, मनोज बाजपेयी'।
नेटफ्लिक्स की थ्रिलर फिल्म 'मिसेज सीरियल किलर' को फराह खान ने प्रोड्यूस किया है वहीं इसका निर्देशन इनके पति शिरीष कुंदर ने किया है। इससे पहले भी जैकलीन फर्नांडिस नेटफ्लिकस की फिल्म 'ड्राइव' में सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आ चुकी हैं।
##
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RF1lhA
Comments