20 दिनों से अपने घर नहीं गए गार्ड्स से जाकर मिलीं कॉमेडियन भारती, अष्टमी का प्रसाद देकर आभार जताया
देशभर में चल रहे लॉकडाउन के बीच जहां ज्यादातर लोग घरों में हैं, वहीं कुछ खास लोग अब भी लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में ऐसे ही कुछ खास लोगों के बीच अष्टमी पूजा का प्रसाद बांटकर उनका आभार जताया। भारती ने इस बारे में बुधवार को शेयर की अपनीइंस्टा पोस्ट के जरिए बताया।भारती ने अपनी इंस्टा स्टोरी में पूजा और प्रसाद का फोटो भी शेयर किया।
अपनी पोस्ट में बिल्डिंग के गार्ड्स की फोटो शेयर करते हुए भारती ने लिखा, 'अष्टमी के शुभ अवसर पर मैं अपनी बिल्डिंग के गार्ड्स से मिली। वे पिछले 20 दिनों से घर नहीं गए हैं और हमारी बिल्डिंग के स्टाफ क्वार्टर्स में रहते हुए दिन-रात ड्यूटी कर हमारे घरों की रक्षा कर रहे हैं। हर्ष और मैंने आज घर पर हुई एक छोटी सी पूजा के बाद उन्हें प्रसाद देने का फैसला किया। धन्यवाद। #ओबरॉयस्प्रिंग्स#परिवार#जयमातादी#कोरोना के खिलाफ लड़ाई'
इंस्टा स्टोरी में पूजा और प्रसाद का फोटो शेयर किया
भारती ने अपनी इंस्टा स्टोरी में घर में हुई पूजा और प्रसाद का फोटो शेयर किया। दोनों ही तस्वीरों के साथ उन्होंने जय माता दी भी लिखा। उन्होंने प्रसाद की जो फोटो शेयर की उसमें पुड़ी, सब्जी और हलवे के साथ शगुन के पैसे रखे हुए दिखाई दे रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2R29v3f
Comments