बेटी ने शेयर किया दिवंगत एक्टर पॉल वॉकर का हंसता हुआ वीडियो, 2013 में सड़क हादसे में हुई थी मौत
फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज के एक्टर पॉल वॉकर का हंसता हुए वीडियो सामने आया है। यह वीडियो पॉल की बेटी मीडो ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। पॉल की 2013 में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मीडो के इस वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
मीडो ने वीडियो कैप्शन में लिखा कि, मैंने कभी नहीं सोचा था कि, मैं यह शेयर करूंगी। पोस्ट वीडियो में मीडो फिल्म के सेट पर अचानक पहुंचकर पॉल को सरप्राइज कर देती हैं। बेटी को अचानक दरवाजे पर देखकर एक्टर भी डर जाते हैं और जोर-जोर से हंसने लगते हैं। साथ ही मीडो ने कैप्शन में लोगों से घरों में रहने की भी अपील की है।
अपने चहेते एक्टर की मौत के करीब 7 साल बाद फैंस उन्हें हंसता देखकर काफी भावुक हो गए हैं। मीडो की पोस्ट पर कई ट्रिब्यूट कमेंट्स आ रहे हैं। इसके अलावा 'वंडर वुमन' स्टार गेल गेडॉट ने भी पोस्ट पर हार्ट इमोटिकॉन रिएक्ट किया है। गेल ने फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज में अहम किरदार निभाया था।Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2USMr9t
Comments