लगातार दूसरी बार सबसे युवा अरबपति बनीं काइली जेनर, 2095 बिलेनियर्स की लिस्ट में केवल 10 यंगस्टर्स
फोर्ब्स ने मंगलवार को बिलिनियर्स लिस्ट जारी कर दी है। खास बात है कि लगातार दूसरी बार अपने दम पर अरबपति बनने वाले युवाओं में सबसे पहले रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर का नाम है। काइली टीवी के साथ-साथ कॉस्मेटिक लाइन काइली स्किन की मालिक भी हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 100 करोड़ डॉलर आंकी गई है।
22 साल की काइली पहली बार मार्च 2019 में पहली बार बिलिनियर्स लिस्ट में शामिल हुईं थीं। पिछले नवंबर में स्टार ने काइली कॉस्मेटिक्स के 51 प्रतिशत ब्यूटी कंपनी कोटी को 60 करोड़ डॉलर में बेच दिए थे। कोटी न्यूयॉर्क की कॉस्मेटिक्स फर्म है, उसके पास कवरगर्ल जैसे कई इंटरनेशनल ब्यूटी ब्रांड हैं। टीवी स्टार ने 2014 में काइली कॉस्मेटिक्स की शुरुआत की थी। 2018 से पहले तक जेनर अपनी वेबसाइट के जरिए ही मेकअप प्रोडक्ट्स ऑनलाइन बेचती थीं। फॉक्स न्यूज के मुताबिक काइली की कॉस्मेटिक लाइन को बड़े रिटेल स्टोर्स में गिना जाता है।
फोर्ब्स के कवर पर काइली पहली बार अगस्त 2018 में नजर आईं थीं। उस वक्त संपत्ति करीब 90 करोड़ डॉलर थी। एक इंटरव्यू के दौरान काइली ने बताया कि, मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ होगा, मुझे काइली कॉस्मेटिक्स में भरोसा था, लेकिन मुझे नहीं पता था कि मैं क्या कर रही थी। उन्होंने कहा कि, यह शानदार है और ऐसा करने वाली सबसे युवा होना भी आशीर्वाद है।
कुल अरबपतियों में केवल 10 युवा
दुनियाभर के 2095 अरबपतियों की लिस्ट में 30 साल या उससे कम उम्र के केवल 10 युवा हैं। काइली के बाद दूसरे नंबर पर इंवेस्टमेंट फर्म चलाने वाली एलेंक्जेंड्रा एंडरसन हैं। उनकी कुल संपत्ति 110 करोड़ डॉलर है। वहीं, तीसरे नंबर पर कैथरीना एंडरसन हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया स्नैपचेट के सीईओ ईवन स्पीगल 190 करोड़ डॉलर के साथ नौवें स्थान पर हैं।
डोनेट किए हैंड सैनीटाइजर्स
काइली जेनर कोरोनावायरस से लड़ने के लिए कैलिफोर्निया के हॉस्पिटल्स को सेनिटाइजर्स डोनेट करेंगी। 22 वर्षीय काइली और उनकी मां क्रिस जेनर एक कॉस्मेटिक कंपनी के साथ मिलकर यह कंपनी सेनिटाइजर्स बनाएगी। इससे पहले भी हॉलीवुड इंडस्ट्री के की सेलेब्स कोरोना महामारी के बीच अस्पतालों को डोनेशन दे चुके हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सेनिटाइजर्स में एक खास बात शामिल है। हर सेनिटाइजर पर लिखा होगा - 'हमारी कम्यूनिटी की मदद करने वालों को समर्पित'। सेनिटाइजर का निर्माण करने वाली कंपनी के काइली कॉस्मेटिक्स एंड काइली स्किन में शेयर्स हैं। कंपनी ने भी यह साफ किया है कि, प्रोडक्ट को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए डोनेट किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ve5zgP
Comments