24 अप्रैल को रिलीज होगी क्रिस हेम्सवर्थ की फिल्म, रणदीप हुड्डा और पंकज त्रिपाठी निभा रहे अहम भूमिका
भारत में शूट हुई नेटफ्लिक्स की फिल्म 'एक्स्ट्रेक्शन' की रिलीज का सभी को इंतजार है। फिल्म में लीड रोल निभा रहे सुपरस्टार क्रिस हेम्सवर्थ ने वीडियो मैसेज के जरिए रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। खास बात है कि क्रिस फिल्म के प्रमोट करने के लिए मार्च में भारत आने वाले थे, लेकिन कोरोना महामारी के चलते विजिट टल गई।
नमस्ते इंडिया से की शुरुआत
क्रिस ने नमस्ते इंडिया से मैसेज की शुरुआत की। उन्होंने कहा, जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि मैं भारत आकर इस फिल्म की खुशी मनाने के लिए काफी उत्साहित था। मैंने फिल्म प्रोडक्शन के दौरान आपके देश में जो वक्त बिताया वो भूलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा, आप सभी जानते हैं कि इस वक्त दुनिया में क्या हो रहा है और मैं आप ही की तरह घर में हूं। इसके साथ ही क्रिस ने 'एक्स्ट्रेक्शन' में काम कर रहे बॉलीवुड स्टार्स की भी तारीफ की। 'एक्स्ट्रेक्शन' में रणदीप हुड्डा, पंकज त्रिपाठी, मनोज बाजपेई भी अहम भूमिका में हैं। एक्टर ने बताया कि यह फिल्म 24 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34d4cmK
Comments