सुजैन खान की बहन फराह का कोरोना टेस्ट आया नेगेटिव, परिवार के साथ 29 अप्रैल तक क्वारेंटाइन में रहेंगी

संजय खान की बेटी और सुजैन खान की बहन फराह खान अली का कोरोनावायरस टेस्ट नेगेटिव आया है। मंगलवार कोअपने इन-हाउस स्टाफ मेंबर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद फराह ने अपना और अपने घर के बाकी सदस्यों का कोरोना टेस्ट करवाया था।


ट्विटर पर दी खुशखबरी: फराह ने टेस्ट नेगेटिव होने की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर देते हुए लिखा, सभी नेगेटिव, वाह वाह वाह #कोविडटेस्टिंग, ईश्वर की कृपा है, उम्मीद है वो जल्दी रिकवर होंगे जो कि इस वायरस से पीड़ित हैं। उम्मीद है वो सभी सुरक्षित रहेंगे जो इस मुश्किल घड़ी में दूसरों को बचाने में लगे हुए हैं। भगवान हमारे ग्रह की रक्षा करें।

##


क्वारेंटाइन में रहेंगी फराह: फराह ने आगे लिखा, 'जानते हैं कोविड टेस्टिंग में नेगेटिव आने से ज्यादा खुशी किस बात की है? अपने बच्चों और इन हाउस स्टाफ के चेहरे देखकर जो कि पिछले 10 सालों से मेरे साथ हैं। यह अनमोल है। हम सबका टेस्ट भले ही नेगेटिव आया है लेकिन एतियातन हम सब 29 अप्रैल 2020 तक क्वारेंटाइन में रहेंगे। सुरक्षित रहिए और घर में रहिए।उम्मीद है कि यह समय भी गुजर जाएगा।'

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sussanne Khan's sister Farah's corona test comes negative, will be in Quarantine with family till 29 April


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ci17Vo

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......