अब अगले साल सिनेमाघरों में पहुंचेगी कार्टून फिल्म 'मिनियन्स: द राइस ऑफ ग्रू', 3 जुलाई को होना थी रिलीज

फेमस कार्टून सीरीज मिनियन्स की अपकमिंग फिल्म 'मिनियन्स: द राइस ऑफ ग्रू' और 'सिंग 2' की रिलीज डेट में बदलाव किए हैं। इस साल जुलाई में रिलीज होने जा रही मिनियन्स को एक साल आगे बढ़ा दिया है। वहीं, 'सिंग 2' 22 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी।

यूनिवर्सल पिक्चर ने अपनी फिल्मों की रिलीज डेट को लेकर बड़ा ऐलान किया है। बीते हफ्ते कंपनी ने घोषणा की थी कि, फ्रांस में इल्यूमिनेशन का स्टूडियो बंद हो गया है। जिसके कारण तय समय में 'मिनियन्स: द राइस ऑफ ग्रू' का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क पूरा नहीं हो पाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर फिल्म अपने तय समय पर सिनेमाघरों में पहुंचती तो इससे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को काफी फायदा हो सकता था।

कई फिल्मों की रिलीज डेट बदली गई हैं
कोरोनावायरस के चलते पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बड़ा घाटा हुआ है। थियेटर्स बंद होने से फिल्म की रिलीज अटक गई, वहीं कई फिल्मों की शूटिंग को टाल दिया गया है। वैरायटी के मुताबिक मई-अगस्त तक फिल्म रिलीज के लिहाज से बेहतर समय माना जाता है।

इसके अलावा 'F9', 'ब्लैक विडो', 'वंडर वुमन 1984', 'घोस्टबस्टर्स: आफ्टरलाइफ', जेम्स बॉन्ड सीरीज की 'नो टाइम टू डाइ' जैसी कई बड़ी फिल्मों की रिलीज को शिफ्ट कर दिया गया है। कोरोनावायरस के चलते हॉलीवुड में एक लाख से ज्यादा कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं। हालांकि नेटफ्लिक्स, वार्नर जैसी कई बड़ी कंपनियां बेरोजगार क्रू की मदद के लिए आगे आईं हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cartoon film 'Minions: The Rice of Gru', to be released in cinemas next year


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Jwi9Tj

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......