कोरोनावायरस संक्रमित एक और सेलेब की मौत, 35 साल के रैपर फ्रैड द गॉडसन का निधन
हिप-हॉप इंडस्ट्री के मशहूर स्टार फ्रैड द गोडसन की कोरोनावायरस के कारण मौत हो गई है। यूएसए टुडे के मुताबिक, फ्रैड ने गुरुवार को अंतिम सांस ली। रैपर अप्रैल की शुरुआत से ही संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती थे। स्टार ने 7 अप्रैल को सोशल मीडिया के जरिए संक्रमण की जानकारी दी थी।
35 साल के फ्रैड गॉड लेवल, पेबेक, गोरिल्ला ग्लू, कॉन्ट्राबैंड जैसे एल्बम का निर्माण कर चुके हैं। उनका एल्बम आर्मेगेडॉन काफी फेमस हुआ था। उनकी पत्नी लीएन जेमॉट ने एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में कहा था कि, उनके पति आईसीयू में हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वे ठीक हो जाएंगे। रैपर ने अपने ट्वीट में लिखा था कि, उन्होंने लिखा था कि, मैं कोरोना का शिकार हो गया हूं, अपनी दुआओं में मुझे शामिल करना।
दोस्त ने कहा- उसका लिखा गाना कोई नहीं पढ़ सकता
38 स्पेश के नाम से मशहूर रैपर जस्टिन हैरल फ्रैड के करीबी दोस्त हैं। हैरल बताते हैं कि, फ्रैड काम के लिए समर्पित था। वो हमेशा अपनी तुकबंदियां सिल्वर बॉल पेन से लिखा करता था। रिकॉर्ड करने के बाद वो पेपर ऐसे ही छोड़ देता था, बगैर चिंता किए कि कोई उसका गाना चुरा लेगा। फ्रैड जानता था कि, उसे कोई नहीं पड़ सकता।
रैपर की मौत पर इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने श्रद्धांजलि दी है। लॉयड बैंक्स ने लिखा रेस्ट इन पीस फ्रैड द गॉडसन। वहीं, एक्टर पेज कैनेडी ने लिखा कि, सभी शब्दों और प्रेरणा के लिए शुक्रिया भाई। गुड नाइट किंग। इसके अलावा रैपर क्रूक्स कॉर्नर, नास, फैट जो ने सोशल मीडिया पर साथी रैपर को याद किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eOCyl1
Comments