राजकुमार हिरानी ने कैंपेन की घोषणा की, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के 36 से ज्यादा लोगों ने दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए

लॉक डाउन की सबसे बड़ी मार दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ी है और पूरा देश सड़कों पर इनकी हालत इस समय देख ही रहा है। उनकी इस स्थिति को देखते हुए बॉलीवुड का एक बड़ा तबका मदद को आगे आया है। फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के 36 से ज्यादा लोग 9 राज्यों के 10 लाख दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए सामने आए हैं। ये सभी फिल्मकार राजकुमार हिरानी की क्रिएटिव लीडरशिप के बैनर तले सामने आए हैं।

हिरानी ने #आई स्टैंड विथ ह्युमैनिटी'' नाम से कैंपेन की आधिकारिक घोषणा कर दी है। पिछले 10 दिनों से इस कैंपेन पर काम चल रहा है। बुधवार को उन्होंने आधिकारिक घोषणा कर दी गई। श्रीश्री रविशंकर की संस्था से हजारों वॉलिंटियर भी इस कैंपेन के तहत 10 लाख दिहाड़ी मजदूरों की मदद में जुट गए हैं।

कैंपेन का मकसद- कोई भूखा ना सोए

इस कैंपेन के प्रवक्ता लेखक पंकज दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि, 'इस कैंपेन से कई बड़े स्टार्स जुड गए हैं। सबने मिलकर तय किया कि 10 लाख दिहाड़ी मजदूरों के पास जितना संभव हो सके राशन पहुंचाया जा सके। जहां राशन नहीं पहुंचा पहुंचाया जा सके वहां खाना पहुंचाया जाए। पहली प्राथमिकता है कोई भूखा ना कोई सोए।'

नगर निगमों से किया टाईअप

मुंबई में इस काम के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका से टाईअप किया गया है। अलग-अलग शहरों में इसी तरह के नगर निगम व जो लोकल अथॉरिटीज हैं, उनके साथ टाईअप किया गया है। इसमें आर्ट ऑफ लिविंग भी मदद के लिए आगे आया है। उनके 15000 वॉलिंटियर्स इस काम में लगे हुए हैं। वे लोग 1982 से यही सब कर रहे हैं तो लेवल ऑफ क्रेडिबिलिटी के लिए उनकी भी मदद ली गई है। महत्वपूर्ण बात यह है कि बॉलीवुड की लेफ्ट और राइट विंग वाले दोनों ही इस कैंपेन के साथ हैं। छह-सात दिन में एक लाख लोगों तक पहुंचने का टारगेट रखा गया है।

जहां समस्याएं ज्यादा, वहां फोकस ज्यादा

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े जो लोग इस कैंपेन के बारे में सुन रहे हैं सभी मजदूरों की मदद के लिए साथ आ रहे हैं। हर एक दिहाड़ी मजदूर परिवार के 10 दिन का राशन का खर्च एक-एक सेलेब्रिटी उठा रहा है। दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बेंगलुरु में यह चल रहा है। इंदौर में लोग पहुंच गए हैं। अलग-अलग राज्यों में भी वॉलेंटियर्स पहुंचाए जा रहे हैं। जिन-जिन राज्यों में ज्यादा समस्याएं हैं वहां फोकस ज्यादा है। जो सेलेब्स इस कैंपेन से जुड़ रहे हैं वे डॉक्टर्स की उपलब्धता कराकर या अपनी मर्जी से बड़ी राशि के जरिए भी मदद कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rajkumar Hirani Announces Campaign Bollywood fraternity come to help daily wages workers


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2R08RDa

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......