हिना खान ने दी अल्ट बालाजी के 3 साल पूरे होने की बधाई, एकता कपूर बोलीं- ‘आशा है कि इस साल एप्प पर तुम्हें लेकर आउंगी’

एकता कपूर के एप्प अल्ट बालाजी ने आज 3 साल पूरे कर लिए हैं। इसे 16 अप्रैल 2017 में लॉन्च किया गया था। इस खास मौके पर कई सेलेब्स समेत हिना खान ने भी एकता कपूर को बधाई दी है जिसके जवाब में एकता कपूर ने कहा कि वो इस साल हिना खान को अपनी एप्प पर दिखाने की कोशिश करेंगी। ये सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

हिना खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बधाई देते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा, ‘हम सब जानते हैं कि अपने वैरायटी के चलते हम सबको 3 सालों से एंटरटेन कर रहा है। ये सब एक जादुगार ने किया है जो हर चीज में जिंदगी और जादू भर सकती हैं। मेरा एक बहुत छोटा सा उदाहरण है कि उन्होंने बस छुआ और कोमोलिका बन गई। मैं इसे उन्हें देती हूं। आशा करती हूं की ऐसे ही कई और साल आएं। बहुत सारा प्यार’।

हिना खान के साथ फिर काम कर सकती हैं एकता कपूर

इस पोस्ट के बाद एकता कपूर ने भी इसपर अपना कमेंट करते हुए कहा, ‘इस साल मुझे आशा है कि मैं तुम्हें एप्प पर लेकर आऊं और जादू चलाऊं जैसे तुमने कसौटी में चलाया था। तुम एक स्टार हो’। दोनों ने ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में साथ किया था। हिना ने इस शो में कोमोलिका का रोल निभाया था, मगर उन्हें अपने बॉलीवुड प्रोजेक्ट के चलते इसे छोड़ना पड़ा था। जिसके बाद एकता कपूर का ये कमेंट फैंस के लिए एक खुशखबरी साबित हो सकता है।

हिना खान की पोस्ट पर एकता कपूर का कमेंट।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hina Khan congratulated Alt Balaji for completing 3 years, Ekta Kapoor said, 'Hope this year will bring you on the app'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2K78Ol1

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......