कोरोना महामारी के बीच बेघर लोगों को 400 मोबाइल फोन डोनेट करेंगी 'लव मी लाइक यू डू' सिंगर एली गोल्डिंग
कोरोनावायरस महामारी के बीच जहां सेलेब्स खाना और आर्थिक मदद आगे आए हैं। वहीं, सिंगर एली गोल्डिंग का प्लान थोड़ा अलग है। एली चाहती हैं कि, महामारी के बीच सभी लोग आपस में कनेक्टेड रहें। मिरर के मुताबिक इसलिए सिंगर 400 मोबाइल फोन दान करेंगी। इतना ही नहीं, डोनेट किए जा रहे मोबाइन फोन में इंटरनेट रीचार्ज भी होगा।
सिंगर अपनी मैनेजमेंट टीम टेप म्यूजिक के साथ मिलकर यह डोनेशन करेंगी। सिंगर ने बताया कि, हम सभी कोरोनावायरस को लेकर काफी चिंतित हैं, लेकिन जो लोग बेघर हैं वे इस महामारी के चलते ज्यादा खतरे में हैं। उन्होंने कहा कि, इससे पहले सरकार बेघर लोगों की काफी मदद कर रही है। लेकिन मुझे फिर भी लगता है कि कई लोगों को अब भी मदद की जरूरत है। सिंगर ने कहा कि, मैं उन्हें आपस में जुड़े रहने में मदद करूंगी।
होमलेस चैरिटी क्राइसिस ने बताया कि, यह डोनेशन 15 अप्रैल से शुरु हो जाएगा। यह मदद उन लोगों को मिलेगी जो बेघर थे, लेकिन फिलहाल लंदन की होटल में हैं। कोरोना महामारी के दौर में सिंगर भी पति कैस्पर जॉप्लिंग के साथ घर में हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं एली
आम लोगों की तरह लॉकडाउन के बीच घर में कैद एली अपना वक्त सोशल मीडिया पर गुजार रही हैं। सिंगर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर वर्कआउट वीडियो शेयर करती रहती हैं। मिरर के मुताबिक साथ ही सिंगर ने कंफर्म किया है कि वे 18 अप्रैल को होने जा रहे कॉन्सर्ट वन वर्ल्ड टुगेदर एट होम में भी हिस्सा लेंगी। ग्लोबल सिटीजन के इस ईवेंट से होने वाली कमाई को स्वास्थ्य कर्मियों को दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xFCCTp
Comments