नेटफ्लिक्स ने रिलीफ फंड में किया 50 फीसदी का इजाफा, बेरोजगार फिल्म क्रू को 15 करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद मिलेगी
कोरोनावायरस के कारण एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री काफी समय से ठप्प पड़ी है। ऐसे में कंपनियां बेरोजगार हुई फिल्म क्रू की मदद के लिए आगे आ रही हैं। नेटफ्लिक्स ने प्रोडक्शन वर्कर्स को दिए जाने वाले रिलीफ फंड में 50 फीसदी का इजाफा किया है। कंपनी अब खाली बैठे फिल्म प्रोडक्शन में शामिल लोगों को 15 करोड़ डॉलर की मदद देगी।
कंपनी ने प्रवक्ता ने इस बात की शुक्रवार को पुष्टि की। इसके अलावा नेटफ्लिक्स के सीईओ रीड हेस्टिंग्स और पत्नी पैटी क्विलिन ने वैक्सीन अलायंस गावी को 3 करोड़ डॉलर डोनेट किए हैं। गावी, एक एनजीओ है जिसे बिल एंड मेलिंडा गेट्स ने शुरू किया था। कंपनी में को प्रोडक्शन डायरेक्टर लीना ब्रूनस के मुताबिक, हम हमारी तरफ से उन सभी जरूरतमंदों की मदद करना चाहते हैं।
नेटफ्लिक्स के चीफ कंटेंट ऑफिसर टेड सैरांडोस ने बताया कि, ज्यादातर फंड हमारे प्रोडक्शन में काम करने वाले कर्मियों को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि, यह पैसा क्रू को पहले से तय दो हफ्ते की सैलरी के अलावा दिया जाएगा। इसके अलावा नेटफ्लिक्स ने द नीदरलैंड्स फिल्म फंड के साथ मिलकर नीदरलैंड के फिल्म और टीवी प्रोडक्शन के लिए रिलीफ फंड की घोषणा की है।
इससे पहले किया था 100 मिलियन की मदद का ऐलान
नेटफ्लिक्स इससे पहले ही बेरोजगार हुए क्रू मेंबर्स को 10 करोड़ डॉलर की मदद का ऐलान कर चुकी है। नेटफ्लिक्स के चीफ कंटेंट ऑफीसर टेड सैरांडोस ने कहा था कि, कोविड-19 ने कई इंडस्ट्रीज को बंद कर दिया है। जिसके चलते कास्ट और क्रू के पास नौकरियां नहीं बची हैं। कंपनी ने कहा कि, काम गंवा चुके लोगों में इलेक्ट्रीशीयन्स, कारपेंटर्स और ड्राइवर्स शामिल हैं। इन सभी लोगों ने नेटफ्लिक्स का अच्छे समय में साथ दिया है और अब हम उनके बुरे समय में उनका साथ देंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eC5Gfl
Comments