55 साल की हुईं सीरियल 'रामायण' की सीता दीपिका चिखलिया, पर्दे पर निर्भया की मां का रोल करने की है ख्वाहिश

रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' की सीता यानी दीपिका चिखलिया 55 साल की हो गई हैं। 1987 में जब यह सीरियल पहली बार टेलीकास्ट हुआ तो इसका क्रेज कुछ इस कदर था कि लोग पर्दे के राम (अरुण गोविल) और सीता (दीपिका चिखलिया) को असली राम और सीता समझकर उनके पैर छूने लगे थे। दीपिका की मानें तो आज भी लोगों के बीच उनका वही सम्मान है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, "मुंबई में तो नहीं, लेकिन जब भी हम छोटे शहरों में जाते हैं तो लोग मुझे सीता समझकर पैर छूने लगते हैं।"

पर्दे पर निर्भया की मां की भूमिका करना चाहती हैं
सीता का आइकोनिक किरदार निभाने के बावजूद दीपिका नहीं चाहतीं कि उन्हें उनके करियर में सिर्फ एक ही एवरग्रीन क्रिएशन (रामायण) के लिए याद रखा जाए। उनकी 2012 की गैंग रेप पीड़िता निर्भया की मां की भूमिका करने की है। बकौल दीपिका, "यह बहुत महत्वपूर्ण किरदार है। ऐसे रोल हर दिन नहीं आते। लॉकडाउन पूरा होने के बाद मैं इस तरह का कोई काम करूंगी। जब मैं मर जाउंगी, तब मेरा काम सिर्फ 'रामायण' के लिए नहीं पहचाना जाना चाहिए, और भी कुछ होना चाहिए। मेरी कन्नड़ और बांग्ला फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़े हैं। मुझे हिंदी सिनेमा में भी 'रामायण' के अलावा अच्छा काम करना चाहिए। मेरे लिए यह जरूरी है कि मैं अपनी संतुष्टि के लिए 'रामायण' की विरासत को जी सकूं।"

आज के पौराणिक धारावाहिकों से संतुष्ट नहीं दीपिका
कई अन्य एक्टर्स की तरह दीपिका भी आजकल बनाए जा रहे पौराणिक धारावाहिकों से संतुष्ट नहीं हैं। वे कहती हैं, "सब कुछ गलत है। चूंकि आप माइथोलॉजी को छू रहे हैं, इसलिए एक कॉन्स्ट्रेंट के रूप में काम करना चाहिए। अच्छा दिखना चाहिए और परफॉर्मेंस भी बेहतर होना चाहिए। अच्छे परफॉर्मर्स का होना बहुत जरूरी है। आप खराब एक्टर्स के साथ माइथोलॉजिकल शो नहीं बना सकते। कभी-कभी आप नहीं समझ पाते कि वे क्या कर रहे हैं। माइथोलॉजी बहुत कठिन विषय है। यह सोशल ड्रामा नहीं है।"

'सरोजनी नायडू' में काम कर रहीं दीपिका
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका आखिरी बार आयुष्मान खुराना स्टारर 'बाला' में नजर आई थीं। इसमें वे यामी गौतम की मां की भूमिका में थीं। दीपिका के मुताबिक, इस फिल्म के बाद कई लोगों ने उन्हें संपर्क किया है। लेकिन लॉकडाउन के चलते अभी तक उन्होंने कुछ भी फाइनल नहीं किया है। दीपिका ने यह भी बताया कि वे 'सरोजनी नायडू' नाम से एक फिल्म कर रही हैं, जिसमें उनकी मुख्य भूमिका होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ramayan Fame Deepika Chikhalia Says She Wants To Play Delhi Rape Victim's Mother On Screen


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aMlk4v

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......