मुकेश छाबड़ा की पहल, लॉकडाउन में 6 विषयों पर बनाएं एक मिनट की मोबाइल फिल्म, विनिंग मूवीज को 5 फिल्ममेकर करेंगे प्रजेंट

लोगों को घरों में रहने के लिए बॉलीवुड लगातार प्रोत्साहित कर रहा है। ऐसे में मुकेश छाबड़ा ने एक इनीशिएटिव लिया है-इंडिया लेट्स मेक अ फिल्म। मुकेश ने इसके बारे में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। जिसमें बताया हैआप घर पर ही रहकर एक मिनट की मोबाइल फिल्म बनाएं,और इसे पूरे देश के साथ शेयर करें। इसके लिए मुकेश ने कुछ खास बातें भी पोस्ट में लिखी हैं।

6 विषय पर बना सकते हैं फिल्म : मुकेश ने लिखा है-घर पर रहें और इन 6 विषयों पर एक मिनट की मोबाइल फिल्म बनाकर अपना योगदान दें। इन विषयों में क्वारैंटाइन के अच्छे पहलू, हम होंगे कामयाब, इंटरेस्टिंग और इनोवेटिव लॉकडाउन की कहानियां, सेफ्टी नॉर्म्स को फॉलो करना, लॉकडाउन में मदद देखभाल और ध्यान रखना, फ्रंटलाइन हीरोज को धन्यवाद।

5 डायरेक्टर्स जो करेंगे प्रजेंट :फिल्म भेजने की लास्ट डेट 21 अप्रैल रखी गई है। इसके साथ ही यह अपील भी की गई है कि प्लीज घर से बाहर निकलकर यह फिल्म न बनाएं। विनिंग फिल्म्स को सोशल मीडिया पर ही रिलीज किया जाएगा। जिसे साजिद नाडियादवाला, आनंद एल राय, एकता कपूर, नीतेश तिवारी और दिनेश विजन प्रजेंट करेंगे। यह पहल मुकेश छाबड़ा, मोंटू बस्सी, मौलिक भगत और नीतू महावीर जैन ने की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mukesh chhabra ; Director Mukesh Chhabra latest News updates;takes initiative India Lets make a film from mobile while staying at home in Coronavirus Lockdown


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ewB0ft

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......