सलीम खान ने बताया, 'माता-पिता की इकलौती संतान थे अब्दुल्लाह, 6 महीने पहले हुआ था ट्रक से एक्सीडेंट'
सलमान खान के भतीजे अब्दुल्लाह खान का 28 मार्च को मुंबई में निधन हो गया। 38 साल के अब्दुल्लाह कुछ समय से बीमार चल रहे थे और मुंबई के लीलावती अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। अब्दुल्लाह के निधन से पूरे खान परिवार में शोक की लहर है। इस बीच सलीम खान ने अब्दुल्लाह को लेकर एक वेबसाइट से बातचीत में कई बातें कही हैं।
ट्रक एक्सीडेंट में घायल हुए थे अब्दुल्लाह: सलीम के मुताबिक, 'अब्दुल्लाह को डायबिटीज था जिससे उनकी सेहत लगातार खराब बनी रही। उनपर दवाईयों का असर नहीं हो रहा था और इसी वजह से उनके दिल के काम करना बंद कर दिया और उनकी मृत्यु हो गई। अब्दुल्लाह का छह महीने पहले एक गंभीर एक्सीडेंट भी हो चुका था। वह कार से इंदौर से मुंबई आ रहे थे। एक जगह दो लोगों से उन्होंने टायर बदलवाए तभी एक ट्रक ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ समय बाद वह ठीक भी हो गए थे लेकिन तब से उनकी सेहत में लगातार गिरावट देखने को मिली और डॉक्टर्स ने यह चेता दिया था कि उनके जिंदा रहने के चांस काफी कम हैं। वह अपने मां-बाप की इकलौती संतान थे।'
सलमान ने जताया था शोक: अब्दुल्लाह की मौत से दुखी सलमान ने उनके निधन पर इंस्टाग्राम के जरिए शोक जताया था। उन्होंने अब्दुल्लाह के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था-'तुम हमेशा याद आओगे'। अब्दुल्लाह सलमान की बुआ के बेटे के बेटे हैं। उनकी उम्र 38 साल थी। वह बॉडी बिल्डर थे और कामकाज के सिलसिले में मुंबई आते-जाते रहते थे। अब्दुल्लाह का अंतिम संस्कार इंदौर में किया जाना है लेकिन लॉकडाउन के चलते खान परिवार इंदौर नहीं जा पाएगा और बाद में अब्दुल्लाह के परिवार से मुलाकात करेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bO4W4b
Comments