दीया मिर्जा को याद आया 'काफिर' की शूटिंग का पहला दिन, वीडियो में बताया -6 डिग्री में की थी शूटिंग

देश में जारी लॉकडाउन के बीच गुरुवार को एक्ट्रेस दीया मिर्जा को पिछले साल रिलीज हुई अपनी वेब सीरीज 'काफिर' की याद आ गई। ठीक सालभर पहले इसी दिन यानी 2 अप्रैल को ही उन्होंने उसकी शूटिंग शुरू की थी। जिसके बाद एक्ट्रेस ने उस दिन लिए कुछ फोटोज और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बीती यादों को ताजा किया।

फोटोज और वीडियो शेयर करते हुए दीया ने लिखा, ''काफिर' का पहला दिन। क्या हिमालय की वादियां, क्या कहानी, क्या लोग। बहुत अद्भुत अनुभव रहा।' इसके बाद उन्होंने हैशटैग लगाते हुए लिखा #ThursdayThrowback #टीमकाफिर #मानवता ही मेरा धर्म #यादें जीवनभर कीं #घर पर रहें, सुरक्षित रहें

दीया ने कहा- यहां सिर्फ माइनस छह डिग्री तापमान है

दीया ने अपने इंस्टा अकाउंट पर चार फोटोज और दो वीडियो शेयर किए। एक फोटो में वे खुद नजर आ रही हैं, एक अन्य में बिस्तर पर रखी स्क्रिप्ट और बाकी दो फोटोज में हिमालय की खूबसूरती नजर आ रही है। वहीं उनके शेयर किए दो वीडियो में से एक में बहती नदी के बीच पत्थरों पर बैठी चिड़िया और दूसरे वीडियो में खुद दीया दिख रही हैं, जो कहती हैं, 'हाय गुड मॉर्निंग, ये काफिर की शूटिंग का पहला दिन है, यहां सिर्फ माइनस छह डिग्री तापमान है और हम सभी काम शुरू करने के लिए तैयार हैं।'

जून 2019 में हुआ था 'काफिर' काप्रीमियर

दीया मिर्जा और मोहित रैना स्टारर इस वेब सीरीजका प्रीमियर पिछले साल 15 जून को ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ZEE5 पर हुआ था। इसकी कहानी एक ऐसी महिला पर आधारित थी, जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से भारतीय कश्मीर में आ जाती है। लेकिन यहां उसे आतंकी समझकर गिरफ्तार कर लिया जाता है। जिसके बाद उसकी मदद एक भारतीय पत्रकार करता है। इसे भवानी अय्यर ने लिखा था, वहीं इसका डायरेक्शन सोनम नायर ने किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दीया मिर्जा ने 'काफिर' की शूटिंग 2 अप्रैल 2019 को शुरू की थी और ठीक एक साल बाद उसका पहला दिन याद किया।
इस वेब सीरीज की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द गिर्द घूमती है जो पाकिस्ता के कब्जे वाले कश्मीर से भारतीय कश्मीर में आ जाती है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bKFcpu

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......