फराह की बेटी ने स्कैच बनाकर जुटाए 70 हजार रुपए, इनसे बेसहारा जानवरों को खाना खिलाया जाएगा
कोरियाग्राफर और निर्माता फराह खान ने फैंस के साथ अपने परिवार के एक नेक काम की जानकारी साझा की है। लॉकडाउन के दौरान एक इंस्टा पोस्ट लिखकर फराह ने बताया उनकी 12 साल की बेटी आन्या ने पालतू जानवरों केस्केच बनाकर उन्हें बेचा है और 70 हजार रुपये जुटाए हैं। अच्छी बात यह है कि इस पैसे को कोरोनावायरस लॉकडाउन से प्रभावित जानवरों के आहार पर खर्च किया जाएगा ।
फराह ने पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि बेघर और आवारा पशुओं की मदद के लिये आन्या ने पालतू पशुओं का स्केच बनाकर उसे एक हजार रुपये में बेचने का फैसला किया है ।
फराह ने रविवार को ट्वीट किया, 'मेरी 12 साल की बेटी आन्या ने पालतू पशुओं के स्केच बनाए हैं और उन्हें प्रति स्केच एक हजार रुपए में बेच कर पिछले पांच दिन में 70 हजार रुपये जुटा लिए हैं । इन रुपयों का इस्तेमाल आवारा एवं जरूरतमंद पशुओं को खाना खिलाने में किया जा रहा है ।' उन्होंने लिखा, '‘उन सभी दयालु लोगों का शुक्रिया, जिन्होंने स्केच का आर्डर दिया और दान किया।'’
इससे पहले भी आन्या नेअपने पिगी बैंक (गुल्लक) में जमा अपनी बचत से 30 बेसहारा डॉगीज केखाने का इंतजाम करवाया था। इसके बारे मेंफराह ने बताया था और इस काम में मदद के लिएशाजिया गोवारिकर, पेटा इंडिया के अशर मीत, मुंबई यूनिवर्सिटी और डॉग फूड का पारिवारिक कारोबार चलाने वाले उमेद का शुक्रिया अदा किया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yP9OI9
Comments