जय भानुशाली ने शेयर किया 8 महीने की बेटी का क्यूट वीडियो, तारा ने पहली बार कहा-'पापा'

टीवी एक्टर जय भानुशाली ने लॉकडाउन के बीच एक क्यूट वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी 8 महीने की बेटी तारा उन्हें पहली बार पापा कहती नजर आ रही है। जय इस वीडियो को देखकर अपनी खुशी नहीं रोक पाए और उन्होंने फैन्स के साथ इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। जय ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, आखिरकार मेरी बेटी ने मुझे पापा कहा। लव यू मेरी प्रिंसेस। मैं कब से इस पल के लिए इंतजार कर रहा था।


सेलेब्स ने किए कमेंट: जय के वीडियो पर कुछ टीवी सेलेब्स ने भी कमेंट किया। बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रह चुकीं आरती सिंह ने लिखा-Awww। वहीं, विकास कलंत्री ने कहा, मेरा बच्चा भी कल मुझे पापा कह रहा था लेकिन जैसे ही मैंने शूट करने के लिए फोन उठाया, उसने एक बार भी पापा नहीं कहा।

शादी के 9 साल बाद हुई बेटी: जय भानुशाली और माही विज की बेटी तारा का जन्म पिछले साल अगस्त में हुआ था। कपल की यह पहली संतान है। जय और माही की शादी 2010 में हुई थी। वो अपने नौकर के दो बच्चे गोद ले चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jai Bhanushali shares 8-month-old daughter's cute video, Tara says for the first time - 'Papa'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aWI3vq

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......