83 साल के धर्मेंद्र बोले- इंसान अपने गुनाहों की सजा भुगत रहा, कोरोना हमारे बुरे कर्मों का फल

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की मानें तो कोरोनावायरस के रूप में इंसान अपने गुनाहों की सजा भुगत रहा है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में वे लिखते हैं, "एक नेक इंसान होकर जिंदगी को जियो, मालिक अपनी हर नेमत से झोली भर देगा आपकी।"

कोरोना हमारे बुरे कर्मों का फल : धर्मेंद्र
वीडियो में 83 साल के धर्मेंद्र कह रहे हैं, "आज इंसान अपने गुनाहों की सजा पा रहा है दोस्तों। ये कोरोना हमारे बुरे कर्मों का फल है। हमने इंसानियत से मोहब्बत की होती, इंसानियत से प्यार किया होता तो ये घड़ी कभी नहीं आती। आज भी सबक ले लो इससे। मिल-जुलकर रहो, इंसानियत से प्यार करो। इंसानियत को जिंदा रखो।"

इसके आगे धर्मेंद्र ने हाथ जोड़कर इमोशनल होते हुए कहा है, "आज मैं ये बहुत दुखी होकर कह रहा हूं। उसके(भगवान के) लिए, अपने लिए, अपने बच्चों के लिए, दुनिया के लिए, इंसानियत के लिए एक हो जाओ।"

ट्विटर यूजर भी धर्मेंद्र की बात से सहमत
ट्विटर यूजर्स भी धर्मेंद्र की बात से सहमत नजर आ रहे हैं। एक यूजर का कमेंट है, "बेहद खूबसूरत बात कही आपमें...आप अपना ख्याल रखिए।" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है, "पता नहीं इसके बाद भी लोग समझेंगे या नहीं। इस आपदा में ये तो समझ आ गया होगा बस दो टाइम की रोटी, दो जोड़ी कपड़े ही जरूरत हैं असल में इंसान की।"

एक यूजर का कमेंट है, "धरमजी बहुत खूबसूरत बात कही आपने। एक खूबसूरत दिल का मालिक और नेक इंसान ही इंसानियत की बात कर सकता है। आपका ये पैगाम कोरोना के खिलाफ जंग में लोगों की हौसला अफजाई करेगा। दुनिया आपको इसलिए 'अ मैन विद गोल्डन हार्ट' कहती है। आप हमेशा खुश और स्वस्थ रहें। आपको हमारा सलाम।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीडियो साभार: धर्मेंद्र के ट्विटर हैंडल से।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eaRFVr

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......