83 के एक्टर साकिब सलीम ने जम्प मारकर पहना लोअर, वीडियो शेयर कर बोले- इसे घर पर ट्राय कर सकते हैं

एक्टर साकिब सलीम ने अपने इंस्टाग्रामह पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे जम्प मारकर लोअर पहनते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दो लोगों ने एक पैन्ट पकड़ रखा है। साकिब ने लिखा कि हालांकि यह पुराना वीडियो है, लेकिन इसे घर पर ट्राय कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी क्विक एक्सरसाइज का वीडियो शेयर किया है।

साकिब, कबीर खान की फिल्म 83 में मोहिंदर अमरनाथ की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म देश में चल रहे लॉकडाउन के कारण फिल्हाल रिलीज नहीं हो रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के पहले वर्ल्डकप की जीत की कहानी पर बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका निभाई है। उनके साथ दीपिका पादुकोण, बोमन ईरानी, पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार भी फिल्म में नजर आएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो-वीडियो साकिब सलीम के इंस्टाग्राम से साभार


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34XAm6d

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......