8 साल बाद फिर ‘प्यार का पंचनामा’ एक्ट्रेस सोनाली सेहगल ने शुरू किया कथक रियाज,  बोलीं- मैंने इसे मिस किया’

देश में जारी लॉकडाउन के चलते सभी सेलेब्स अपने घरों में मन पसंद काम करके अपना समय बिता रहे हैं। ऐसे में ‘प्यार का पंचनामा’ एक्ट्रेस सोनाली सेहगल भी आठ साल बाद दोबारा कथक का रियाज शुरू कर चुकी हैं। सोनाली ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर करते हुए कथक रियाज की एक झलक शेयर की है।

हाल ही में सोनाली सेहगल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कथक करते हुए एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इसके साथ सोनाली लिखती हैं, ‘बैक टू बेसिक, 8 सालों से कथक प्रेक्टिस नहीं की है। और मुझे कहना पड़ेगा कि मैंने इसे खूब याद किया। सबसे जरुरी नींव फुटवर्क के साथ अपना रिविजन शुरु कर रही हूं। मेरे रियाज की म्यूजिक प्यारी है। हवा, पत्तियों का हिलना, घुंघरु और शमशेर का भौंकना’।

इससे पहले भी सोनाली ने एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जिसमें वो बेहतरीन तरीके से कथक के पोज में दिख रही हैं। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘ता धिन धिन ना सूरज को’। सोनाली एक प्रोफेशनल कथक डांसर हैं। लॉकडाउन के बाद से ही सोनाली ने दोबारा इसके रियाज को शुरू कर दिया है।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After 8 years, 'Pyaar Ka Panchnama' actress Sonali Sehgal started Kathak lesson, said - I missed it '


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RNBXpE

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......