सिंगर कैलाश खेर आज घर से करेंगे लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट, दैनिक भास्कर पर रात 9:10 पर देखिए LIVE
कोरोनावायरस की वजह से देश में फैले डर और निराशा के वातावरण को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री ने आज रात (रविवार) नौ बजे देश में लोगों से आशा का दीया जलाकर कोरोना वॉरियर्स का हौसला बढ़ाने की अपील की है। पीएम की इस अपील के समर्थन में प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर एक लाइव कॉन्सर्ट 'प्रकाशआलोकन' करेंगे, जिसके बारे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया। उनके मुताबिक उनका कॉन्सर्ट रात नौ बजकर 10 मिनट पर शुरू होगा, जिसका प्रसारण कई चैनल्स पर भी किया जाएगा।
अपने वीडियो में कैलाश ने कहा, 'नमस्कार दोस्तों, भारत एक आध्यात्मिक धरा है, और ये इसलिए भी अब स्पष्ट हो गया है कि आज जब विपदा की घड़ी है, इस कोरोना विषाणु से लड़ने में पूरा भारत एक हो गया है। भारत सरकार के साथ हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान के साथ और इसी कड़ी में मैं एक कॉन्सर्ट लेकर आ रहा हूं... वर्चुअल कॉन्सर्ट, जिसका नाम है 'प्रकाशआलोकन'। जो 5 अप्रैल 9 बजकर 10 मिनट पर होगा। मैं आपके समक्ष रहूंगा और आपकी रिक्वेस्ट्स पर भी गाऊंगा। बहुत सारे ओटीटीज और चैनल्स पर आप मुझे लाइव सुनेंगे। नमस्कार।'
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xQQzNQ
Comments