वार्नर मीडिया के नए सीईओ होंगे जेसन किलर, जॉन स्टेंकी रहेंगे AT&T कंपनी के प्रेसिडेंट और सीओओ

हॉलीवुड डेस्क. अमेरिकन टीवी नेटवर्क हुलु के सीईओ रहे जेसन किलर वार्नर मीडिया के नए सीईओ बनाए गए हैं। जेसन जॉन स्टेंकी की जगह लेंगे। जॉन एटीएंडटी के सीओओ और प्रेसिडेंट रहेंगे। जेसन मई में कार्यभार संभालेंगे। कंपनी अगले महीने अपनी नई स्ट्रीमिंग सर्विस एचबीओ मैक्स लॉन्च करेगी।

जॉन की तरफ से जारी स्टेटमेंट में कहा गया कि, जेसन के पास वार्नर मीडिया का नेतृत्व करने की स्किल्स हैं। उन्होंने कहा कि, जेसन का मीडिया-एंटरटेनमेंट, कंज्यूमर वीडियो स्ट्रीमिंग और एडवरटाइजिंग वार्नर मीडिया के लिए एकदम सटीक है। मैं उनके वार्नर मीडिया की अगली सफल कहानी का नेतृत्व करने को लेकर काफी उत्साहित हूं।

डेडलाइन के मुताबिक जेसन 2017 से 2013 तक हुलु के सीईओ रहे थे। इसके अलावा उन्होंने 1997 से 2006 के बीच अमेजन कंपनी में कई बड़े पद संभाले। वे वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस वेसल के को-फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव भी रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jason Kilar to be the new CEO of Warner Media, John Stankey to be President and COO of AT&T Company


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X18AUs

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......