राम चरण ने लिया #BeTheREALHERO चैलेंज, रणवीर सिंह को किया घर के काम करने के लिए नॉमिनेट

लॉकडाउन के चलते सभी सेलेब्स इन दिनों अपने घरों में फुरसत के पल बिता रहे हैं। ऐसे में बाहुबली डायरेक्टर एसएस राजामौली ने नए चैलेंज की पहल की है। इसमें उन्होंने एक्टर्स को घर में महिलाओं का हाथ बटाते हुए वीडियो शेयर करने के लिए चैलेंज किया है। इस चैलेंज को अपनाते हुए एक्टर राम चरण ने रणवीर सिंह को भी नॉमिनेट किया है।

राम चरण ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम से चैलेंज लेते हुए वीडियो शेयर किया है। इसमें वो मोपिंग करते, कॉफी बनाते, पौधों को पानी देते और कपड़े समेटते हुए दिख रहे हैं। इस चैलेंज को लेते हुए उन्होंने लिखा, ‘चलो घर के कामों की जिम्मेदारी लें। चलो असली मर्द बनकर औरतों से कामों का बोझ हल्का करें। आगे में इसे करने के लिए राना दग्गुबती और रणवीर सिंह को नॉमिनेट करता हूं। बी द रियल मैन’।

रामचरण जल्द ही एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आरआरआर’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। कुछ ही दिनों पहले आलिया ने फिल्म का मोशन पोस्ट भी फैंस के साथ शेयर किया है। फिल्म की रिलीज डेट 8 जनवरी 2021 रखी गई है।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ram Charan took the #BeTheREALHERO challenge, nominated Ranveer Singh to do the housework


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ap7ipd

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......