लॉकडाउन के आगे बेबस हुए सलमान खान, भतीजे अब्दुल्लाह के अंतिम संस्कार में नहीं हो पाएंगे शामिल
बॉलीवुड डेस्क.सलमान खान के भतीजे अब्दुल्लाह उर्फ अबा खान का 28 मार्च को निधन हो गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जिसके बाद उनकी मौत हो गई। अब्दुल्लाह का अंतिम संस्कार उनके होमटाउन इंदौर में किया जाएगा लेकिन खबरें हैं कि सलमान इसमें हिस्सा नहीं ले सकेंगे जिसकी वजह से वह काफी दुखी हैं।
लॉकडाउन के आगे बेबस हैं सलमान: सलमान के मैनेजर जॉर्डीपटेल ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में कहा, 'सलमान इस समय कोरोनावायरस के चलते हुए लॉकडाउन की वजह से पनवेल फार्महाउस पर हैं इस वजह से वह ट्रेवल नहीं कर पाएंगे। अब्दुल्लाह का अंतिम संस्कार इंदौर में होगा जहां वह रहते थे। सलमान बाद में परिवार से जाकर मिलेंगे।' मैनेजर ने इन बातों को बेबुनियाद बताया कि अब्दुल्लाह की मौत कोरोनावायरस की वजह से हुई है। उन्होंने कहा, 'उनकी मौत हार्ट फेल्युर और लंग इन्फेक्शन के चलते हुई है।'
सलमान ने जताया था शोक: अब्दुल्लाह की मौत से दुखी सलमान ने उनके निधन पर इंस्टाग्राम के जरिए शोक जताया था। उन्होंने अब्दुल्लाह के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था-तुम हमेशा याद आओगे। अब्दुल्लाह सलमान की बुआ के बेटे के बेटे हैं। उनकी उम्र 38 साल थी। वह बॉडी बिल्डर थे और कामकाज के सिलसिले में मुंबई आते-जाते रहते थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39AhFWW
Comments