कार्तिक आर्यन और रकुलप्रीत ने मनाया छोटे बहन-भाई का जन्मदिन, अर्जुन कपूर ने विश करते हुए लिखा- सोनू की किट्टू का बर्थडे
देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच सभी स्टार्स घर पर हैं और फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इसी बीच बुधवार (1 अप्रैल) को दो कलाकारों रकुलप्रीत सिंह और कार्तिन आर्यन के छोटे भाई-बहन का जन्मदिन था और दोनों ने सालों बाद इसे उनके साथ मनाया। कार्तिक ने अपनी छोटी बहन डॉ कृतिका का, तो रकुल ने छोटे भाई अमन का बर्थडे सेलिब्रेट किया और इस बारे में इंस्टा अकाउंट पर जानकारी दी।
कार्तिक ने बहन के बर्थडे सेलिब्रेशन के फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'लॉकडाउन का फायदा- 7 साल बाद किट्टू का जन्मदिन साथ मना रहे हैं। छोटा केक बनाने गया, बड़ा बिस्कुट केक बन गया। हैपी बर्थडे डॉक्टर कीकी... परिवार की शान डॉ कीकी'। इसके साथ उन्होंने दो फोटो भी शेयर किए जिसमें से एक में अपनी बहन के साथ दिख रहे हैं, वहीं दूसरे में उनकी बहन उनका बनाया केक काटती नजर आ रही है।
अर्जुन कपूर ने भी बधाई दी
कार्तिक की पोस्ट पर उनकी छोटी बहन को विश करते हुए अर्जुन ने लिखा, 'सोनू की किट्टू का बर्थडे। हैपी बर्थडे'। वहीं इसी पोस्ट पर कमेंट करते हुए कार्तिक की बहन ने उनसे कहा 'आपको अप्रैल फूल की शुभकामनाएं। मुझे बिस्कुट केक पसंद है।'
रकुल ने लिखा- मुझे 93 से हंसा रहा है
रकुलप्रीत सिंह ने अपनी इंस्टा पोस्ट में छोटे भाई को विश करते हुए लिखा, '93 से मुझे हंसा रहा है... मुझसे छोटे, लेकिन बहुत छोटे नहीं... भाई को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं... तुम मेरे जीवन में ऊर्जा की तरह हो, मेरे मित्र, मेरा नॉन स्टॉप मनोरंजन, मेरी ताकत। ये साल तुम्हारे लिए सबसे ज्यादा खुशियां लाए। मोगली तुम्हें ढेर सारा प्यार।' रकुल ने तीन फोटो शेयर किए, जिसमें से एक वर्तमान का और दो उनके बचपन के फोटोज हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dN0X9Z
Comments