शेफ रकुलप्रीत ने घरवालों के लिए बनाया पास्ता, वीडियो शेयर कर बोलीं- इतनी मेहनत मैंने आजतक नहीं की

देश में जारी लॉकडाउन के बीच एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह भी घर पर हैं और कुछ ना कुछ नया करते हुए वक्त गुजार रही हैं। सोमवार को उन्होंने किचन एक्सपेरिमेंट करते हुए सबके लिए पास्ता बनाया और खुद को 'शेफ रकुल' कहते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। हालांकि इस वीडियो में पीछे से उनके घर की मैड भी दिखाई दी जो किचन से बाहर निकल रही थी।

रकुलप्रीत ने ये वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाया। जिसमें वे अपने घर के किचन के बाहर हाथ में पास्ता के दो बाउल लिए खड़ी हैं और फिर कहती हैं 'आपके सामने प्रस्तुत है शेफ रकुल। ये मेरे द्वारा अबतक की सबसे ज्यादा की गई मेहनत है। आज हमारे पास दो तरह के पास्ता हैं, पेस्टो पास्ता जो मेरे लिए है और व्हाइट सॉस पास्ता जिसे बाकी लोग खाएंगे, क्योंकि क्रीमी और मोटापा बढ़ाने वाला है। तो ये आपकी पसंद के बारे में नहीं है कि आप क्या खाना पसंद करते हैं। अब मैं काफी मेहनत कर चुकी हूं और मैं इसे खाने जा रही हूं।'

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं रकुल

अजय देवगन और तबू जैसे स्टार्स के साथ 'दे-दे प्यार दे' जैसी फिल्म कर चुकीं रकुलप्रीत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। खासकर लॉकडाउन होने के बाद से तो वे लगातार नई-नई एक्टिविटी करते हुए अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान वे अबतक कई फिटनेस वीडियो, योगा वीडियो, हैंडवॉश चैलेंज वीडियो समेत अन्य तरह के वीडियोज शेयर कर चुकी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रकुलप्रीत सिंह ने साल 2014 में आई फिल्म 'यारियां' के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34pOm8F

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......