इब्राहिम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया डबल रोल में फनी वीडियो, यूजर्स बोले-अब इसे एक्टिंग शुरू कर देनी चाहिए
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे डबल रोल निभाते दिख रहे हैं। यह वीडियो इब्राहिम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया जो वायरल हो गया है। इसके बाद यूजर्स इब्राहिम की एक्टिंग के कायल हो गए। कईयों ने तो उन्हें एक्टिंग शुरू करने की सलाह भी दे डाली है। इब्राहिम, सैफ और अमृता सिंह के बेटे हैं। इन दोनों की बेटी सारा पहले ही बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं, अब सभी को इब्राहिम के आने का इंतजार है।
ये वीडियो इब्राहिम के टिकटॉक के डेब्यू के बाद सामने आया है। जिसमें वे एक जोक पर डबल रोल करते दिख रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने एक बार फिर उनकी तुलना पिता सैफ से की और कमेंट्स में लिखा कि ये बिलकुल पिता की तरह दिखता है। अब इसे एक्टिंग शुरू कर देनी चाहिए।
इब्राहिम अली खान पटौदी का यह वीडियो वायरल होते ही उस पर कई तरह के कमेंट्स आए। जिसमें से कईयों ने उन्हें एक्टिंग वर्ल्ड में आने की सलाह भी दी है।Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2z6LtOd
Comments