मार्क रफेलो ने 'एवेंजर्स' अंदाज में किया डॉक्टर्स का शुक्रिया, कहा- 'हीरो हर दिन इकट्ठे हो रहे हैं'

हॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस महामारी के बीच दुनिया भर के डॉक्टर्स अपनी जान जोखिम में डालकर काम में लगे हुए हैं। ऐसे में 'एवेंजर्स' सीरीज के हल्क मार्क रफेलो ने अनोखे अंदाज में सभी हेल्थ वर्कर्स का शुक्रिया किया है। मार्क ने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' का एक सीन पोस्ट कर डॉक्टर्स को हीरो बताया है।

सुपरहिट एक्शन फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' का वो फाइनल बैटल सीन, जिसमें थेनॉस अपनी सेना के साथ आता है। वहीं, विलैन का जवाब देने के लिए सुपरहीरोज डॉक्टर के अवतार में तैयार हैं। मार्क ने इस इंस्टा पोस्ट में कोरोना के खिलाफ लड़ रहे डॉक्टर्स को सुपरहीरो बताया है। उन्होंने कौप्शन में लिखा 'हीरोज हर रोज जुट रहे हैं।'

सेलेब्स अस्पतालों और डॉक्टर्स को दे रहे डोनेशन
कोविड 19 का इलाज कर रहे डॉक्टर्स और अस्पतालों की मदद के लिए कई हॉलीवुड सेलेब्स आगे आए हैं। ऑस्कर विजेता एक्टर सीन पेन ने कोरोना टेस्टिंग सेंटर की शुरुआत की है। काइली जेनर अपनी मां क्रिस जेनर के साथ मिलकर अस्पतालों में सेनिटाइजर डोनेट करेंगी। सिंगर पिंक ने फिलाडेल्फिया के टेम्पल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल एमरजेंसी फंड में पांच लाख डॉलर डोनेट किए।

सेलेब कपल रेयान रेनॉल्ड्स-ब्लेक लाइवली ने न्यूयॉर्क के एक अस्पताल को कोविड 19 से लड़ने के लिए चार लाख डॉलर डोनेट किए हैं। इसके अलावा अमेरिकन टीवी पर्सनालिटी बैथेनी फ्रैंकल और फाउंडेशन बीस्ट्रॉन्ग हॉस्पिटल्स में 10 लाख मास्क डोनेट करने का फैसला किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mark Ruffalo thanked the doctors in the 'Avengers' style, saying - 'Hero is gathering every day'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UIcdgj

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......