कार्तिक आर्यन की बहन ने प्रैंक के दौरान जड़ा थप्पड़, कहा-'उठो नहाओ पिटो सो जाओ'
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फैमिली के साथ लॉकडाउन में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस दौरान वह अपनी बहन कृतिका के साथ सोशल मीडिया पर फनी वीडियो भी बना रहे हैं जो कि खूब पसंद किए जा रहे हैं। हाल ही में कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर एक नया प्रैंकवीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपनी बहन के हाथों थप्पड़ खाते नजर आ रहे हैं। कार्तिक ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'सुबह उठो नहाओ पिटो सो जाओ' #QuarantineLife #KokiToki.
वीडियो को मिले ढेरों लाइक्स: फैन्स को कार्तिक का यह वीडियो काफी पसंद आया और कैफ फैन्स ने मजेदार कमेंट्स भी किए। एक फैन ने लिखा, हाहाहा @dr.kiki क्या बदला लिया है...मजा आ गया @kartikaaryan.वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स भी कमेंट करने से नहीं चूके। अर्जुन कपूर ने लिखा, अंग्रेजी मीडियम। वर्दा खान नडियाडवाला ने लिखा, आह!!! बदला।
पिछला वीडियो भी था मजेदार: इससे पहले कार्तिक ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो बहन की हाथ की खराब रोटी खाकर गुस्से में उन्हें बालकनी से नीचे फेंकने की एक्टिंग करते दिखते हैं। इसमें वो बहन के हाथ से बनी रोटी खाते दिखते हैं जो उन्हें पसंद नहीं आई। टेस्ट अच्छा ना होने के चलते वो अपनी बहन कृतिका तिवारी की चोटी पकड़कर पहले तो उन्हें खूब घुमाते हैं फिर उन्हें बालकनी से बाहर फेंकने की एक्टिंग करते हैं।
####
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wYbZJ2
Comments