पद्मश्री हरिहरन से कोरोना से जुड़ी अफवाहों और म्यूजिक पर दैनिक भास्कर की खास बातचीत

कोरोनावायरस के मामले जहां देश में बढ़ते ही चले जा रहे हैं वहीं इससे जुड़ी अफवाहों का बाजार भी गर्म होता चला जा रहा है। हाल ही में इसी विषय पर दैनिक भास्कर की पद्मश्री सिंगर हरिहरन से खास बातचीत हुई जिसमें उन्होंने इसका मजेदार जवाब दिया है।

जब कोरोनावायरस के बीच उड़ती अफवाहों के बारे में पूछा गया तो हरिहरन जी ने बताया, अफवाहों के ऊपर हम एक गाना तैयार कर चुके हैं चप्पा चप्पा चरखा चले। इसी पर हमारे दोस्त ने एक गाना लिखा, चप्पा अफवाह उड़े, चप्पा चप्पा अफवाह रुके। ये गाना एक मैसेज हैं क्योंकि अफवाह वायरस से भी बुरी हैं।

सिंगर हरिहरन ने इस इंटरव्यू के दौरान अपने कई गाने भी दर्शकों को सुनाए। हरिहरन ने फिल्म ‘बॉम्बे’, ‘रोजा’, ‘रंगीला’, ‘ताल’ और ‘जींस’ जैसी कई फिल्मों में अपनी बेहतरीन आवाज दी है। दो बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड हासिल करने वाले सिंगर हरिहरन को साल 2004 में पद्मश्री अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।

पद्मश्री हरिहरन।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
celebs un-lockdown,Dainik Bhaskar's special conversation with Padmashri Singer Hariharan on rumors related to Corona and music


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eu6JOk

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......