रोनित रॉय ने बताया टी-शर्ट को मास्क बनाने का तरीका, सोशल मीडिया यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

अभिनेता रोनित बोस रॉय सोशल मीडिया के जरिए लगातार कोरोनावायरस के प्रति जागरूकता फैला रहे हैं। सोमवार को उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने मास्क बनाने की जुगाड़ साझा की है। रोनित ने बताया है कि अगर आपके पास मास्क की किल्लत हो तो आप अपनी टी-शर्ट को मास्क की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने इसके पहनने का तरीका वीडियो में बताया है। साथ ही एक जलते हुए लाइटर को फूंक मारकर इसकी इफेक्टिवनेस भी चैक की।

सोशल मीडिया यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
रोनित के टी-शर्ट मास्क को देखने के बाद लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "सर ये वाला मास्क पहनकर तो बैंक भी लूट सकते हैं।" इसी थ्रीड को आगे बढ़ाते हुए अन्य यूजर ने लिखा, "मास्क एक, फायदे अनेक।" एक यूजर ने लिखा, "क्योंकि मास्क भी कभी टी-शर्ट था।" एक यूजर ने लिखा, "बैंक नहीं लूटना है, कोरोना से बचना है सिर्फ।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीडियो साभार: रोनित रॉय के ट्विटर अकाउंट से।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yy3tk8

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......