तबलीगी जमात को लेकर चुप्पी पर अशोक पंडित ने घेरा तो भड़के जावेद अख्तर, बोले- आप किस मुंह से सवाल कर रहे हैं?

तबलीगी जमात और यूपी के मुरादाबाद मामले को लेकर फिल्ममेकर अशोक पंडित और राइटर जावेद अख्तर आमने-सामने आ गए हैं। पूरा झगड़ा पंडित के उस ट्वीट के बाद शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर अख्तर से पूछा था कि वे इन दोनों ही मामलों पर चुप क्यों हैं? इसके बाद सवाल-जवाब का सिलसिला चला और अंत में अख्तर भड़क गए। उन्होंने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा कि वे जिस कम्युनिटी में पैदा हुए हैं, उसके कट्टरों और संस्थाओं की कई बार निंदा कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए पंडित से कहा कि यह वो काम है, जो उन्होंने कभी नहीं किया। ऐसे वे किस मुंह से उनसे सवाल कर रहे हैं।

उसमें हुए पंडित से यह तक कह डाला कि वे किस मुंह से उनसे यह सवाल कर रहे हैं?

ट्विटर पर ऐसे चला दोनों के ट्वीट का सिलसिला

जावेद अख्तर ने अपने एक ट्वीट में कोरोनावायरस की जांच की सतर्कता को लेकर बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन की तारीफ की थी। इस पर अशोक पंडित ने रिप्लाई करते हुए लिखा था, "सर मैं बीएमसी द्वारा किए गए महान काम के लिए आपकी सराहना का समर्थन करता हूं। लेकिन मुझे अब भी तबलीगी जमात के निरंतर आतंकी कृत्य को लेकर आपकी निंदा का इंतजार है। मुझे पूरा यकीन है कि आपने मुरादाबाद के विजुअल्स भी देखे होंगे। इन बर्बर हमलों पर यह आपराधिक चुप्पी क्यों?"

जावेद बोले- क्या आपको भी मैं कम्युनल लगता हूं
पंडित के तंज पर जवाब देते हुए अख्तर ने लिखा, "अशोकजी सीधी बात कीजिए। क्या आप जो मुझे बरसों से जानते हैं, यह सोचते हैं कि मैं एक कम्युनल हूं। कोई और पूछता तो पूछता, जो मेरे दोस्त हैं वो...क्या आप नहीं जानते कि मेरा तबलीगी जमात जैसी हर संस्था चाहे मुस्लिम हो या हिंदू के बारे में क्या सोचना है।"

पंडित ने कहा- आपकी खामोशी खल गई
इस पर पंडित ने लिखा, "सर मैं आपको जानता हूं और आपकी दिल से इज्जत करता हूं। और इसीलिए हैरान हूं कि आपने अब तक तबलीगी जमात को सार्वजनिक रूप से क्यों नहीं लताड़ा? गलत चीजों के खिलाफ आवाज उठाना तो आप ही से सीखा है। इन आतंकवादियों पर आपकी खामोशी थोड़ी-बहुत खल गई।"

भड़क गए जावेद अख्तर
पंडित का जवाब सुन अख्तर कुछ भड़क गए। उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा, "तो सुनिए सीधी बात। मैंने जिस कम्युनिटी में जन्म लिया है, उसके सारे बाइगोट्स और कम्युनल ग्रुप्स को हजार बार कंडेम किया है। यह वो काम है, जो आपने अपनी जिंदगी में एक बार भी नहीं किया। आप किस मुंह से मुझसे सवाल करते हैं।"

'सीधी बात में भी सवाल का जवाब नहीं'
पंडित ने इसके जवाब में लिखा, "सर सीधी बात में आपने मुझे अभी तक मेरे सवाल का जवाब नहीं दिया। तबलीगी जमात के आतंकवादियों की हरकत के बारे में आपने अभी तक पब्लिकली कंडेम क्यों नहीं किया? सर बाला साहब ठाकरे और नरेंद्र मोदी मेरे हीरो तब भी थे और अब भी हैं। कुर्सी पाने के लिए अपना पक्ष कभी नहीं बदला।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Javed Akhtar and Ashok Pandit confronted each other over the Tabligi Jamaat and Moradabad case


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3biQEZN

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......