अर्चना पूरन सिंह के मनोरंजन का जरिया बनी उनकी मैड, एक्ट्रेस फनी वीडियो में कहा- तू तो स्टार बन गई

लॉकडाउन में सभी अपने-अपने तरीके से खुद को एंटरटेन कर रहे हैं और खुश रह रहे हैं। इस मुश्किल दौर में अर्चना पूरन सिंह का सहारा उनकी मैड भाग्यश्री बनी। अर्चना लगभग 10 दिन से भाग्यश्री के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं, जिनमें दोनों के बीच की मजेदार बातचीत सुनी जा सकती है। मंगलवार को भी उन्होंने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे भाग्यश्री को अपने मोबाइल में कोई न्यूज आर्टिकल दिखा रही हैं। यह आर्टिकल भाग्यश्री के बारे में हैं, जिसमें उनके फन एलिमेंट्स की तारीफ की गई है। जब अर्चना अर्चना भाग्यश्री से कहती हैं कि वह स्टार बन गई है तो वह शर्मा जाती है। वीडियो में अर्चना के पति परमीत सेठी भी दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे तारीफ

वीडियो में अर्चना और भाग्यश्री की बॉन्डिंग सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रही है। इसके लिए वे दोनों की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने अर्चना की तारीफ में लिखा है, "बहुत अच्छा। आप उसे खुश रख रही हैं। भगवान आप पर आपके घर मौजूद सभी लोगों पर आशीर्वाद बनाए रखे।" एक अन्य यूजर ने भाग्यश्री की तारीफ में लिखा है, "भाग्यश्री बहुत क्यूट है मैम। क्या इन्होंने आपके साथ रह कर इतना एन्जॉय करना सीख लिया है या ये हमेशा से ही ऐसी थीं।" एक यूजर का कमेंट है, "आप दोनों ने मेरा दिल चुरा लिया।"

अर्चना के घर में ही रह रही भाग्यश्री

अर्चना ने 11 अप्रैल को भाग्यश्री का पहला वीडियो शेयर किया था। इसके कैप्शन में उन्होंने बताया था कि वह उनके घर में ही रहती है। अर्चना ने लिखा था, "वह जहां भी जाएगी, वहां अच्छा भाग्य लाएगी। उसकी ऊर्जा और दृष्टिकोण देखिए। वह फैमिली मेंबर की तरह है और हमेशा मुस्कराती रहती है। मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहती है। साथ ही वह कार्टून है। हमेशा जोक करती रहती है। बिना रुके बातें करती है। लॉकडाउन में पूरा टाइमपास। उन सभी का आभार जो हमें प्यार से सेवाएं दे रहे हैं। सच्ची कृतज्ञता।" अर्चना ने यह भी लिखा था कि वे भाग्यश्री और उसकी हंसी के बगैर वे अपने घर की कल्पना भी नहीं कर सकतीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Archana Puran Singh Shares A Funny Video With Her Maid, Says She Has Become A Star


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cx6lwD

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......