लॉकडाउन में भी सलमान खान के पिता सलीम की मॉर्निंग वॉक जारी, बोले- डॉक्टर्स ने दी है घूमने की सलाह

सलमान खान के पिता सलीम खान ने उन आरोपों पर सफाई दी है, जिनमें उन पर लॉकडाउन के नियमों के उलंघन का आरोप लगाया गया था। दरअसल, एक अंग्रेजी एंटरटेनमेंट न्यूज वेबसाइट ने सलीम खान के पड़ोसियों के हवाले से लिखा था कि वे लॉकडाउन के बीच भी अक्सर बांद्रा में मॉर्निंग वॉक पर नजर आते हैं। हालांकि, इसी वेबसाइट से बातचीत में सलीम खान ने दावे को बकवास करार दिया है। उन्होंने बताया कि वे डॉक्टर्स की सलाह के बाद पिछले 40 सालों से वॉक करते आ रहे हैं और इसे अचानक रोकने से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है।

लोअर बैक इश्यू के चलते डॉक्टर्स ने दी सलाह
सलीम खान की मानें तो डॉक्टर्स ने उन्हें लोअर बैक इश्यू के चलते वॉक की सलाह दी है। वे कहते हैं, "मैं लोअर बैक इश्यू से जूझ रहा हूं। इसलिए डॉक्टर्स ने मुझे वॉक करते रहने की सलाह दी है। पिछले 40 सालों से मैं वॉक कर रहा हूं और डॉक्टर्स ने कहा है कि अगर मैंने अचानक से इसे बंद कर दिया तो मेरी समस्या और बढ़ जाएगी।"

सरकार ने 30 अप्रैल तक का पास दिया है
बकौल सलीम खान, "मुझे सरकार की ओर से 30 अप्रैल तक पास जारी किया गया है। मैं सभी नियमों का पालन कर रहा हूं। सिर्फ मेडिकल आधार पर मुझे बाहर टहलने की अनुमति दी गई है। मैं नियम पालन करने वाला नागरिक हूं। लेकिन सेलिब्रिटी होने के नाते लोग हम पर नजर रखते हैं। अकेला मैं ही वहां नहीं घूमता। कई अन्य लोग भी हैं, जो वहां अपने पेट्स को घुमाने आते हैं। लेकिन कोई उनकी बात नहीं करता। खैर, यकीनन मैं सभी सुरक्षा उपाय करूंगा और उम्मीद है कि बाकी सब लोग भी ऐसा ही करेंगे।"

पनवेल वाले फार्महाउस पर फंसे हैं सलमान
सलीम खान जहां मुंबई में अपने घर में रह रहे हैं तो वहीं उनके बेटे सलमान खान पनवेल स्थित फार्महाउस में फंसे हुए हैं। उनके साथ यूलिया वंतूर भी वहीं हैं। सलमान ने पिछले दिनों एक सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में बताया था कि उनकी अम्मी, दोनों बहनें, उनके बच्चे और कुछ काम करने वाले लोग फार्महाउस में फंसे हुए हैं। उन्होंने एक पोस्ट में यह भी कहा था कि पिछले कुछ दिनों से उन्होंने अपने पिता को नहीं देखा है। सलमान ने अपील की थी कि लोग लॉकडाउन का पालन करें और अपने घरों में सुरक्षित रहें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सलमान खान के पिता सलीम के मुताबिक, वे पिछले 40 सालों से मॉर्निंग वॉक कर रहे हैं, जिसे अचानक रोकना उनकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VHw3re

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......