पति शोएब इब्राहिम से बर्तन धुलवा रही हैं दीपिका कक्कड़, इससे पहले बने थे हेयर ड्रेसर
लॉकडाउन के चलते सभी हाउस वर्कर्स की छुट्टी चल रही है जिसके चलते सभी सेलेब्स खुद अपने घरों से काम कर रहे हैं। ऐसे में एक मजेदार वीडियो सामने आई है जिसमें एक्टर शोएब इब्राहिम वाइफ दीपिका कक्कड़ की मदद करने के लिए खुद ही बर्तन धोते नजर आ रहे हैं।
हाल ही में दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की है जिसमें शोएब बर्तन धो रहे हैं। इसमें दीपिका कह रही हैं, 'ये क्या हो रहा है, मेरी हेल्प'। वहीं इसके साथ उन्होंने लिखा, 'सही मायने में जिंदगी का हर बोझ बांट रहे हैं'।
शोएब ने भी अपने इंस्टाग्राम से बर्तन धोते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें उन्होंने लिखा, 'वाइफ की ड्यूटी पर हूं'। इससे पहले भी शोएब की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें वो अपने भाई का हेयर कट करते दिख रहे थे।
##
दीपिका और शोएब कलर्स के शो ससुराल सिमर का में पहली बार मिले थे। दोनों को सेट पर ही प्यार हो गया और दोनों ने साल 2018 में शादी कर ली। दीपिका कक्कड़ की ये दूसरी शादी है। शादी के चंद महीनों बाद ही दीपिका 'बिग बॉस 12' का हिस्सा बनी और विनर बनीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34wyVLQ
Comments