अर्चना पूरन सिंह ने घर के बगीचे में लगाई झाड़ू, शेयर किया हाउसमैड से बातचीत का मजेदार वीडियो
लॉकडाउन के बीच एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे मुंबई के 'मड आईलैंड' में स्थित अपने बंगले के बगीचे में झाड़ू लगाती दिखीं। इसी दौरान वे अपने घर की मैड भाग्यश्री से भी बातें करती रहीं और उसके मजेदार जवाब सुनकर हंसती रहीं। वीडियो में अर्चना उसे पंजाबी बोलते देख हैरान रह जाती हैं। इसी वक्त उनके पति परमीत सेठी भी गार्डन में वॉक करते रहते हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए अर्चना ने लिखा, 'भाग्यश्री रॉक्स द गार्डन वीडियो'। वीडियो की शुरुआत में अर्चना, भाग्यश्री झाड़ू के लिए मराठी शब्द पूछती हैं। तब वो बताती है कि मराठी में इसे 'खराटा' कहते हैं। जिसके बाद अर्चना कहती हैं कि हमारे यहां तो खर्राटा नींद में निकलने वाली आवाज को कहते हैं। फिर भाग्यश्री कहती है कि वो 'खर्राटे' हैं और ये 'खराटा' है।
अर्चना बोलीं- मैंनू झाड़ू सूट करता
इसके बाद अर्चना झाड़ू निकालने लगती हैं और थोड़ी सी झाड़ू निकालने के बाद वे कहती हैं, 'पसीना आ गया मुझे'। फिर वे कहती हैं 'यहां पर पेड़ों से अजीब तरह के फ्रूट गिरते हैं, इसलिए इन्हें साफ करना पड़ता है। वरना चलते वक्त ये पैरों में आते हैं।'इसी बीच वे अपनी हाउसमैड को 'ओह माय गॉड' कहते सुनती हैं। तो वे उससे ऐसा कहने की वजह पूछती हैं। तो वो कहती है कि मैं आपको झाड़ू लगाते देख शॉक्ड हो गई, क्योंकि ये आपको सूट नहीं होता। तब अर्चना गाना गाने के अंदाज में कहती हैं, 'मैंनू झाड़ू सूट करता आय हाय...'
भाग्यश्री ने की पंजाबी विच गल
अर्चना को गाते सुन भाग्यश्री कहती है 'की गल कर रहे तुस्सी'। ये बात सुनकर अर्चना खुशी चिल्लाते हुए कहती हैं, 'क्या बोला तुने, ओह माय गॉड पंजाबी विच गल कर रही है भाग्यश्री'। तब भाग्यश्री वहीं पर वॉक कर रहे परमीत सेठी की ओर इशारा करते हुए कहती है कि 'साब भी इतने बड़े पंजाबी शेर हैं तो थोड़ी तो उनकी लैंग्वेज बोलना पड़ेगी ना।'
अर्चना ने झाड़ू निकालने को बताया वॉर्मअप
इस हंसी मजाक के बाद अर्चना कहती हैं कि 'चलो झाड़ू पर वापस आते हैं, मैं इन सारे फ्रूट्स को एक तरफ कर रही हूं। ये अजीब तरह का फ्रूट है जो पैरों में आता है, और दिक्कतें खड़ी करता है। ये लॉकडाउन में जो झाड़ू लगाना पड़ रहा है ना इसमें काफी मजा आ रहा है, और ये मेरे लिए काफी अच्छा वॉर्मअप भी है।'
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xvqMuZ
Comments