दीपिका चिखलिया ने किया 'रामायण' के सुग्रीव श्याम सुंदर कालानी को याद, बोलीं- वे अपने डायलॉग खुद नहीं बोलते थे

रामानंद सागर की 'रामायण' में सुग्रीव और बाली की भूमिका करने वाले श्याम सुंदर कालानी हाल ही में दुनिया को अलविदा कह गए। एक इंटरव्यू में इसी शो की सीता यानी दीपिका चिखलिया ने कालानी को याद किया। उनकी मानें तो शो मे कालानी अपने डायलॉग्स खुद नहीं बोलते थे। बल्कि उन्हें डब किया जाता था।

'ज्यादातर मास्क में ही रहते थे श्यामजी'
दीपिका कहती हैं, "रामायण का सेट पुरुष प्रधान था। मुख्यरूप से सेट पर मैं अकेली ही एक्ट्रेस हुआ करती थी, इसलिए मेरा अधिकतर समय सागर फैमिली और उनकी बहुओं के साथ बीतता था। मेरी बात दारा सिंह जी से खूब होती थी। श्यामजी ज्यादातर मास्क में ही रहते थे। यहां तक कि वे अपने डायलॉग्स भी खुद नहीं बोलते थे। उनकी मैजिकल पर्सनैलिटी के चलते उन्हें स्क्रीन पर मौजूद रहने को कहा जाता था और बोल दिया जाता था कि आपकी लाइन्स बाद में डब कर लेंगे। आप कुछ भी बोल दो अभी।"

डाइट के साथ एडजस्ट करना पड़ता था
दीपिका की मानें तो कालानी को सेट पर अपनी डाइट के साथ बहुत एडजस्ट करना पड़ता था। वे कहती हैं, "कई बार मैं उनके बात करने के तरीके से चकित रह जाती थी। वे कहते थे कि मुझे इतने अंडे चाहिए, इतना दूध चाहिए। 'रामायण' के सेट पर अंडों की अनुमति नहीं थी और अंततः श्यामजी को वाकई अपनी डाइट के साथ एडजस्ट करना पड़ता था।"

बकौल दीपिका, "मैं उनकी भाषा नहीं समझ पाती थी। इसकी वजह से हमारी ज्यादा बात नहीं होती थी। लेकिन मैं इतना जरूर जानती हूं कि वे सज्जन पुरुष थे। उनके परिवार के प्रति मेरी दिली संवेदनाएं।"

29 मार्च को हुआ निधन
एक न्यूज पेपर ने कालानी के भांजे कमल मदनानी के हवाले से लिखा था कि उन्होंने 29 मार्च (रविवार) को अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। कालानी, हरियाणा के पिंजोर की कालका हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहते थे। हालांकि, लॉकडाउन के चलते इंडस्ट्री को यह खबर करीब 10 दिन बाद मिल पाई थी। उनके निधन की खबर सुन शो में राम का रोल करने वाले अरुण गोविल और लक्ष्मण की भूमिका करने वाले सुनील लहरी ने ट्विटर पर श्रद्धांजलि दी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ramayan's Sita Aka Deepika Chikhalia Remembers Shyam Sundar Kalani


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cnDeM6

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......