भारती शर्मा ने घर बैठे शुरू किया ‘हम तुम और क्वारैंटीन’ शो, घर पर रहकर ही पूरी करेंगे शूटिंग
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह अपने फैंस को हंसाने का कोई मौंका हाथ से नहीं जाने देती हैं। हाल ही में पूरे देश में लॉकडाउन के चलते जहां सारा देश बंद पड़ा है वहीं भारती सबको हंसाने के लिए एक नया शो ‘हम तुम और क्वारैंटीन’ लेकर आ गई हैं। इस शो का प्रोमो वीडियो भी भारती ने रिलीज कर दिया है।
हाल ही में भारती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर अपने अपकमिंग शो की जानकारी दी है। इसमें भारती अपने पति हर्ष लिंबाछिया के साथ नजर आ रही हैं। शो पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि इस शो की पूरी शूटिंग दोनों खुद घर पर ही करने वाले हैं।
अपनी पोस्ट पर भारती लिखती हैं, हम तुम और क्वारैंटीन, 'होम मेड शो। हम वापस आ चुके हैं। सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे। इस पोस्ट पर भारती ने कलर्स चैनल को भी टैग किया है'। वहीं कलर्स चैनल के पेज पर भी भारती और हर्ष के शो का प्रोमो शेयर किया जा रहा है।
##‘हम तुम और क्वारैंटीन’ की वीडियो में दोनों काफी मजाकिया बातें करते नजर आ रहे हैं इसी के साथ दोनों के बीच क्यूट नोंक झोंक भी देखने को मिल रही है। हर्ष और भारती इस शो में दर्शकों को किस तरह एंटरटेन करने वाले हैं इस बात की जानकारी अब तक नहीं दी गई है, ना ही इसका कॉन्सेप्ट क्लियर किया गया है। दोनों इन दिनों कलर्स के शो 'खतरा खतरा खतरा' में साथ नजर आ रहे थे मगर लॉकडाउन के चलते शो को रोक दिया गया है।
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34skIPK
Comments