अमिताभ बच्चन ने दूसरों पर उंगली उठाने वालों पर मारा तंज, लिखा- उनका काम है बोलना, हमारा करना
लॉकडाउन के नौवें दिन यानी गुरुवार को महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कविता की कुछ पंक्तियां शेयर कीं। जिसके जरिए उन्होंने अक्सर दूसरों पर उंगलियां उठाते रहने वालों पर तंज कसा। बच्चन ने लिखा कि 'उनका काम है बोलना, हमारा करना'। अपनी इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें उनका एंग्री लुक नजर आ रहा है।
अमिताभ ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'उनका काम है बोलना, हमारा करना। वो कर सकते तो समय ना होता बोलने का। बोलते इसलिए हैं, क्यूँकि कुछ ना करने से उन्हें समय मिलता है बोलने का। ये स्वभाव बुरा नहीं है; मैं तो उसकी प्रशंसा करता हूँ। यदि वे बोलते ना, तो हमें कैसे पता चलता की हम कुछ कर रहे हैंl (जैसे की ये selfie मैंने लिया है; कर रहे हैं ना हम काम)' उनकी इस पोस्ट को पढ़ एक्ट्रेस अमृता राव ने कमेंट में लिखा, 'क्यूट कैट'।
सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं अमिताभ
लॉकडाउन होने के बाद से ही अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और हर रोज एक-दो पोस्ट शेयर कर रहे हैं। बीते दो दिनों से वे अपने बाबूजी यानी हरिवंश राय बच्चन की कविताएं शेयर कर रहे थे।
## ##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39A0i8z
Comments